किशनगंज: शहर के प्रेम पुल स्थित रेलवे फाटक संख्या 03 के पास एक 27 वर्षीय नवविवाहिता का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान खगड़ा निवासी जूही बेगम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह जूही बेगम ने तीन महीने पहले तनवीर आलम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को मृतका के ससुराल वाले उसे जबरन उसके मायके छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद सामाजिक दखल के बाद पति तनवीर उसे वापस लेने पहुंचा था।
देर रात पति के साथ निकली थी घर से परिजनों का कहना है कि शुक्रवार देर रात जूही अपने पति तनवीर के साथ घर से बाहर निकली थी। सुबह उसका शव ट्रैक पर मिला। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तनवीर ने ही साजिशन जूही को तेज रफ्तार ट्रेन के आगे धक्का दिया है।
5 लाख रुपये दहेज का दबाव मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बावजूद तनवीर लगातार जूही पर मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। रुपये न मिलने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने आरोपी पति के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और रेल पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
ड्यूटी से गायब रहीं डॉक्टर, घंटों इंतजार करते रहे मरीज: कहलगांव अस्पताल की बड़ी लापरवाही
राम मंदिर चंदा विवाद: पहले दिन से ही चल रहा था खेल , बृजभूषण शरण सिंह के खुलासे से हलचल
संजू सैमसन ने दिखाई दरियादिली, युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखी शानदार बॉन्डिंग
राजस्थान को मिला 1.06 करोड़ का तोहफा, पीएम मोदी बोले- संकट चाहे जो हो, भारत कभी नहीं रुकता
अली खामेनेई की अंतिम यात्रा: शिया धर्म और राजनीति का अनूठा संगम
सावधान! कहीं आपकी भी तो नहीं खाली हो रही जेब? असली और नकली वेबसाइट की पहचान करना सीखें
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई, साझा मूल्यों पर दिया जोर
कमरे में बंद कर लाठी से भी पीटेंगे, तो भी JMM नहीं छोड़ेंगे कांग्रेसी – भानु प्रताप शाही का तंज
15 साल की उम्र में रचा इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का हुआ धमाकेदार इंटरनेशनल डेब्यू
बाबा अजगैबीनाथ धाम में अब नहीं होगी धक्का-मुक्की: पहली बार लगेगा आधुनिक अरघा सिस्टम