सुलतानगंज: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर सुलतानगंज नगर परिषद ने सुरक्षा की कमर कस ली है। इस बार प्रशासन का पूरा जोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को अभेद्य बनाने पर है। इसी क्रम में अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर विद्युत सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
बिजली के खंभों पर फाइबर इंसुलेटर का सुरक्षा घेरा गंगा के बढ़ते जलस्तर और बारिश के मौसम को देखते हुए, अजगैबीनाथ घाट पर लगे सभी हाईमास्ट लाइट के पोल को सुरक्षा कवच दिया गया है। करीब आठ फीट ऊंचे विशेष फाइबर इंसुलेटर से पोल को कवर किया गया है ताकि करंट फैलने का कोई खतरा न रहे।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से एमसीबी स्विच को भी पोल से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। लाखों श्रद्धालुओं के आने वाले इस क्षेत्र में यह कदम किसी भी बड़ी विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।
स्वच्छता के लिए दो पालियों में होगी तैनाती मेला क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नगर परिषद ने मेला क्षेत्र में अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की है, जो दो पालियों में काम करेंगे। 15 जुलाई से एक विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत घाटों, कांवरिया पथ और धर्मशालाओं की 24 घंटे निगरानी होगी।
धार्मिक स्थलों का कायाकल्प श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशालाओं की मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण में है। नगर परिषद का लक्ष्य है कि कांवरियों को इस बार पहले से अधिक व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण मिले।
30 जुलाई तक पूरा होगा लक्ष्य मेला शुरू होने की तारीख 30 जुलाई से पहले सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। प्रतिदिन कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सुलतानगंज पहुंचने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
*पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.#BSSC #Bihar #Education #prabhatkhabar @DileepY51270176 pic.twitter.com/bgmo133JKu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 3, 2026
जैकब बेथेल की आतिशी पारी के आगे पस्त हुआ भारत, इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में दर्ज की शानदार जीत
बाबा अजगैबीनाथ धाम में अब नहीं होगी धक्का-मुक्की: पहली बार लगेगा आधुनिक अरघा सिस्टम
गोपालपुर CHC में बदहाली: निरीक्षण में खुली पोल, गायब मिले डॉक्टर और अधूरा रहा रिकॉर्ड
इंग्लैंड दौरे से पहले अलीबाग में विराट का मिशन मोड : क्या है इस अनोखी तैयारी का राज?
2000 रुपये का हो सकता था गैस सिलेंडर, मगर मोदी सरकार की रणनीति से टला बड़ा संकट
मुंबई में आफत की बारिश: थम गई मायानगरी, स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनों-उड़ानों पर ब्रेक
बिहार में अब नीति आयोग की तर्ज पर होगा विकास: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
अधिकारी अब मार खाएंगे! स्मार्ट मीटर पर अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों भड़के निलेश राणे?
हर्ष फायरिंग का खूनी खेल: बिहार के विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
जोधपुर को मिला नया हवाई अड्डा: 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ आधुनिक टर्मिनल, PM मोदी ने दी राजस्थान को बड़ी सौगात