क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 मैच में मौका मिलना चाहिए? यह सवाल इस वक्त भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट अभी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है, लेकिन दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने इस बहस में एक नई ऊर्जा फूंक दी है।
सचिन और विराट जैसा टैलेंट पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने वैभव की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि वैभव में वो दुर्लभ टैलेंट है जो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों में देखा गया था। कपिल ने कहा, मैंने उन्हें जितना भी देखा है, उसमें कोई शक नहीं कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। इतनी कम उम्र में ऐसा प्रभाव छोड़ना आसान नहीं है।
अति उत्साह से बचने की सलाह हालांकि, कपिल देव ने चेतावनी भी दी कि वैभव को लेकर बहुत ज्यादा हाइप (hype) बनाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, उसे अभी समय दें। अभी उसकी उम्र ही क्या है, उसे सही और गलत की पूरी समझ नहीं है। टी-20 में वो कमाल हैं, लेकिन असली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट में होगी, जहां उसे 5 ओवर मेडेन झेलने होंगे। अभी उसे खुद को साबित करना बाकी है।
सिर्फ उम्र नहीं, काबिलियत देखें जब उनसे पूछा गया कि क्या वैभव को इतने कम उम्र में टीम इंडिया में शामिल करना जल्दीबाजी होगी, तो कपिल ने साफ कहा, इतिहास गवाह है कि कम उम्र में भी बड़े खिलाड़ी निकले हैं। अगर वह तैयार है, तो उसकी उम्र मत देखिए, उसकी काबिलियत पर गौर कीजिए। अगर वह खेलने के लायक है, तो उसे जरूर खिलाना चाहिए।
संजू सैमसन की जगह खतरे में? इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में संजू सैमसन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने 7 गेंदों में महज 1 रन बनाया। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सैमसन के बाद अब फैंस और एक्सपर्ट्स की नजरें वैभव सूर्यवंशी की तरफ टिक गई हैं।
क्या टीम मैनेजमेंट संजू की जगह इस युवा सनसनी को सीधे प्लेइंग-11 में मौका देने का साहस दिखाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, अंतिम फैसला कप्तान और चयनकर्ताओं के हाथ में है।
DON T HYPE VAIBHAV SOORYAVANSHI TOO MUCH - KAPIL DEV🤯
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 3, 2026
- Vaibhav Sooryavanshi is one of the finest talents in the world
- Don t hype him that much & put him under too much pressure
- At this young age, you even don t know what is right or wrong
- He is as much talented as… pic.twitter.com/rZjuWi59np
आमिर खान की तीसरी शादी: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ बंधेंगे बंधन में, जानें प्राइवेट वेडिंग की इनसाइड डिटेल्स
ईरान में शोक का सैलाब: अली खामेनेई की अंतिम विदाई की भव्य तैयारी, ताबूत पर लिखे संदेश ने खींचा ध्यान
मुंबई का मौत का जाल : खुले मैनहोल में गई असलम शेख की जान, पत्नी का दर्दनाक सवाल- और कितनी जानें लोगे?
37 की उम्र में कमाल: शबनीम इस्माइल ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली बनीं पहली गेंदबाज
लाइवस्ट्रीम पर किस करना पड़ा भारी, इंडोनेशिया में कपल को सरेआम मिले 21-21 कोड़े
दिल्ली की समस्याओं का अब स्मार्ट समाधान: 60 इनोवेटिव आइडियाज को मिलेगी सरकारी मंजूरी
जोधपुर को मिली महल जैसी सौगात: नए एयरपोर्ट टर्मिनल का 4 जुलाई को होगा उद्घाटन, जानें क्या है खास
जापान को हरियाणा के युवाओं की तलाश: 50,000 नौकरियों का मेगा प्लान तैयार
संन्यास की खबरों पर खुद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी, क्या वर्ल्ड कप 2026 के बाद छोड़ देंगे फुटबॉल?
जीतू पटवारी के खिलाफ बगावत: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का इस्तीफा, लगाए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप