नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा की सुरक्षा को लेकर एक कड़ा रुख अपनाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल (Google) और एप्पल (Apple) को नोटिस जारी कर अपने स्टोर से 7 मोबाइल एप्लिकेशन्स को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। ये ऐप्स न केवल सुरक्षा जोखिम पैदा कर रहे थे, बल्कि इनका दुरुपयोग करके ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा था।
इन ऐप्स पर गिरेगी गाज जिन प्रतिबंधित ऐप्स को हटाने का निर्देश दिया गया है, उनमें BAT BMS, SMART BMS, LOSSIGY और Epoch Li-ion जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने स्पष्ट किया है कि ये ऐप्स सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन गए थे, इसलिए इन्हें हटाने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है।
ब्लूटूथ के जरिए रिमोट कंट्रोल का डर ये 7 ऐप्स मूल रूप से लिथियम-आयन बैटरी की सेहत और कामकाज की निगरानी के लिए बनाए गए थे। हालांकि, इनमें सुरक्षा फीचर्स और ऑथेंटिकेशन की भारी कमी थी। इसका फायदा उठाकर कोई भी बाहरी व्यक्ति ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट हो जाता था।
प्रैंक के नाम पर खतरनाक खेल सोशल मीडिया पर कई ऐसे परेशान करने वाले वीडियो सामने आए थे, जिनमें लोग मनोरंजन या प्रैंक के नाम पर चलती सड़क पर ई-रिक्शा बंद कर देते थे। इन ऐप्स के जरिए गाड़ी के बैटरी स्विच को रिमोटली ऑफ कर दिया जाता था, जिससे गाड़ी बीच रास्ते में ही थम जाती थी। तब तक गाड़ी दोबारा चालू नहीं होती थी, जब तक कि उसी ऐप से उसे वापस ऑन न किया जाए।
सुरक्षा का नया रोडमैप सरकार ने केवल इन ऐप्स को हटाने तक ही सीमित नहीं रहने का फैसला किया है। मंत्रालय ने टेक कंपनियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे असुरक्षित ऐप्स पब्लिक डोमेन में न आएं, इसके लिए एक मजबूत निगरानी तंत्र तैयार किया जाएगा। मंत्रालय का स्पष्ट संदेश है कि तकनीक का इस्तेमाल लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए होना चाहिए, न कि अराजकता फैलाने के लिए।
Ministry of Electronics and Information Technology issued notice to Google Android and Apple iOS to remove 7 applications from their App Store for misuse of apps for shutting down batteries in e-rickshaws/vehicles. Apps like BAT-BMS, SMART BMS, LOSSIGY: Sources pic.twitter.com/X5N7opwgli
— ANI (@ANI) July 3, 2026
मुंबई का मौत का जाल : खुले मैनहोल में गई असलम शेख की जान, पत्नी का दर्दनाक सवाल- और कितनी जानें लोगे?
अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: तेहरान से मशहद तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, भारत-पाकिस्तान के प्रतिनिधि पहुंचे
अमित शाह से मुलाकात पर गरमाई सियासत: सुखजिंदर रंधावा ने तोड़ी चुप्पी, बताया मुलाकात का असली मकसद
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी के किलर अवतार ने जीता दर्शकों का दिल, डार्क कॉमेडी का नया जलवा
राम मंदिर दान विवाद: यह पाप नहीं महापाप है , अयोध्या पहुंचकर बरसे धीरेंद्र शास्त्री
ये वैभव को खिलाने का सही वक्त है , इंग्लैंड में मची हलचल; क्या 15 साल के वंडर किड का होगा डेब्यू?
राम मंदिर दान पेटी चोरी पर RSS सख्त: दत्तात्रेय होसबाले बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा, समाज संयम रखे
PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आपके खाते में जल्द आएगी ब्याज की राशि, जानें कब तक होगा क्रेडिट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में खुली पोल: ₹12,000 करोड़ का प्रोजेक्ट या भ्रष्टाचार का दलदल?
भाजपा की नई टीम का ब्लू प्रिंट तैयार: यूपी का फॉर्मूला और 2029 की तैयारी पर रहेगा फोकस