गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया, जब टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट (DTP) की टीम भारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को ढहाने पहुंची। इस कार्रवाई में बॉलीवुड के 90 के दशक के मशहूर अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह का घर भी शामिल रहा।
सड़क की जमीन पर था अवैध कब्जा डीटीपी अमित मधौलिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, एक्टर की कोठी (S20/5) के बाहर सरकारी सड़क की जमीन पर अवैध रूप से दीवार बनाई गई थी और पेड़-पौधे लगाए गए थे। साथ ही, घर के बाहर बने एक अवैध रैंप को भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया।
पहले ही जारी हुआ था नोटिस प्रशासन ने इस क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए थे। तय समय सीमा के भीतर निर्माण न हटाए जाने के बाद शुक्रवार को विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाने का फैसला लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बिना किसी देरी के कार्रवाई शुरू कर दी।
एक्टर ने मामले पर की बातचीत कार्रवाई के दौरान चंद्रचूड़ सिंह खुद बाहर आए और अधिकारियों से बातचीत करते दिखे। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं डाली और सहयोग किया। अभिनेता ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इसके आगे कोई और कार्रवाई तो नहीं होगी।
30 साल से रह रहे हैं एक्टर एक्टर ने मौके पर मौजूद टीम को बताया कि वह पिछले 30 सालों से अपने परिवार के साथ इस कोठी में रह रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना पूर्व चेतावनी के इस तरह तोड़फोड़ करना उचित नहीं है। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
90 के दशक के चर्चित सितारे रहे हैं चंद्रचूड़ 57 वर्षीय चंद्रचूड़ सिंह ने 1996 की फिल्म माचिस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसके बाद जोश , दाग और तेरे मेरे सपने जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया। पिछले कुछ समय से वे बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ निजी जीवन बिता रहे हैं।
Gurugram: DLF Phase 3 में अभिनेता Chandrachur Singh के घर के बाहर चला DTP का बुलडोजर।
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 3, 2026
सड़क की जमीन पर बनी दीवार और पेड़-पौधे हटाए गए।
DTP Amit Madholia ने कार्रवाई की जानकारी फिल्म अभिनेता को दी। pic.twitter.com/crlubZDldu
खामेनेई के जनाजे में पीएम मोदी क्यों नहीं जा रहे? जानिए भारत की मास्टर डिप्लोमेसी
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर मचा घमासान: मुंबई इंडियंस ने KKR से मांगे ये दो मैच विनर
बेटा कुंवारा और खुद तीसरी शादी : आमिर खान के ऐलान पर भड़के लोग, वीडियो में जुनैद का चेहरा देख फैंस का पसीजा दिल
श्रेयस अय्यर का गुस्सा और वैभव सूर्यवंशी की मस्ती: टीम इंडिया के बस सफर का वीडियो वायरल
लहरों के खिलाफ लड़ने वाला मसीहा: खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ भारतीय प्रतिनिधिमंडल, भावुक हुईं महबूबा मुफ्ती
भ्रष्टाचार के खिलाफ खगड़िया तैयार: 8 जुलाई तक चलेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
भीख मांगने का हाई-टेक जुगाड़: बुजुर्ग ने निकाला अनोखा तरीका, वायरल हुआ वीडियो
टिर्री ट्रेंड पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक: चीनी ऐप्स पर लगा बैन, चलती ई-रिक्शा बंद करना पड़ेगा भारी
बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम
Alpha Review: आलिया-बॉबी पर भारी पड़ीं शरवरी, स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई फिल्म