पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में ड्रैगन की तरह फन फैलाए बैठे पाकिस्तानी प्रशासन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 20 दिनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन अब एक जन-आंदोलन में बदल चुके हैं। रावलकोट के ईदगाह मैदान में उमड़ी 80,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने पाकिस्तान की कलई खोलकर रख दी है।
पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमान खान ने भरी सभा में पाकिस्तानी सेना की काली करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसियों ने कश्मीरियों को भारत के खिलाफ उकसाया और उनके हाथों में बंदूके थमा दीं।
आज जब वही कश्मीरी अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं, तो पाकिस्तानी सेना उन्हें आतंकवादी और गद्दार कहकर संबोधित कर रही है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुनियादी जरूरतों के लिए सड़क पर जनता PoK में इस आक्रोश की जड़ में भारी महंगाई और बिजली की किल्लत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली परियोजनाएं उनके इलाके में हैं, लेकिन उन्हें ही महंगी बिजली दी जा रही है। आटे और राशन की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
जब जनता ने अपने अधिकार मांगे, तो पाकिस्तानी सेना ने दमनकारी नीति अपनाते हुए इलाकों की सप्लाई लाइन काट दी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही JAAC को आतंकी संगठन घोषित करने की कोशिश की गई, जिसके बाद जनता का गुस्सा और भड़क गया।
हमें पाकिस्तान की जरूरत नहीं सरदार अमान खान ने तेवर सख्त करते हुए कहा कि हमें पाकिस्तान की जरूरत नहीं है, बल्कि पाकिस्तान को हमारी जरूरत है। उन्होंने यहाँ तक चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने क्षेत्र में राशन की सप्लाई को बाधित करने की कोशिश की, तो वे भारत से लगी सीमा को जबरदस्ती खोल देंगे।
फिलहाल, पाकिस्तान के लिए PoK का यह अशांत इलाका एक बड़ी चुनौती बन गया है। सेना के खिलाफ बढ़ता यह आक्रोश अब इस बात का संकेत है कि PoK की जनता पाकिस्तान के दोहरे रवैये से पूरी तरह ऊब चुकी है।
PoJK Protest
— India Strikes YT 🇮🇳 (@IndiaStrikes_) July 2, 2026
JAAC leader in Pakistan Illegally Occupied Jammu Kashmir drops truth bomb:
They call us terrorists, but it was the Pakistani army that gave weapons to Kashmiris. #PoJK #pakglobalterror #pakhateskashmiri https://t.co/Ozrg0TXL5w pic.twitter.com/7g2twSFjfR
TMC में बड़ी टूट की आहट: हमारे संपर्क में ममता के कई सांसद , केंद्रीय मंत्री के दावे से सियासी हलचल
विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का इंतज़ार खत्म? बेटे की डेब्यू फिल्म से टकराने के आसार
दिल्ली EV पॉलिसी 2026: अब प्रदूषण घटेगा और जेब होगी गर्म, जानिए सरकार का नया प्लान
अयोध्या जमीन घोटाला: 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में कैसे बिकी? केजरीवाल ने PM मोदी को घेरा
नर्मदा को बचाने के लिए MP सरकार का नमन मिशन , हर महीने होगी काम की सीधी समीक्षा
शाहरुख खान का सपना हुआ सच: लॉस एंजिल्स में खड़ा किया अपना आलीशान क्रिकेट स्टेडियम
लाखों की बर्बादी: रसिया पंचायत में बदहाली का शमशान , सरकारी दावों की खुली पोल
UPTET 2026: सिर्फ 2 मिनट की देरी और टूट गया शिक्षक बनने का सपना, परीक्षा केंद्र के बाहर फफककर रोई महिला
बेंगलुरु डेकेयर कांड: वॉशिंग मशीन में बंद किए मासूम, जेट स्प्रे से किया टॉर्चर; 5 केयर गिवर्स पर FIR
चलती कार के डैशबोर्ड पर दिखा कोबरा, महिला की चीख से थर्राया एलिवेटेड रोड