बेंगलुरु के एक नामी आईटी कैंपस में चल रहे डेकेयर सेंटर का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने हर माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। शहर के एचएएल स्थित कैपजेमिनी कैंपस के इस डेकेयर में मासूम बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।
क्रूरता का नंगा नाच वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डेकेयर में तैनात केयर गिवर्स बच्चों को शांत कराने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं। आरोप है कि जब बच्चे रोते थे, तो उन्हें डराने के लिए वॉशिंग मशीन के अंदर बंद कर दिया जाता था। इतना ही नहीं, बच्चों को टॉयलेट में ले जाकर जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी भरने जैसी शर्मनाक हरकतें भी की गईं।
5 केयर गिवर्स के खिलाफ एक्शन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। शिकायत के आधार पर डेकेयर सेंटर की 5 महिला केयर गिवर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इसकी गहन जांच कर रही है कि आखिर इतने लंबे समय तक यह सिलसिला कैसे चलता रहा और प्रबंधन की इसमें क्या भूमिका रही।
कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल यह डेकेयर सेंटर मुख्य रूप से उन कर्मचारियों के बच्चों के लिए था, जो ऑफिस के दौरान अपने बच्चों को सुरक्षित हाथों में छोड़कर काम पर जाते थे। लेकिन इस खुलासे के बाद पेरेंट्स में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन केयर गिवर्स की भर्ती के समय बैकग्राउंड वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया गया?
सोशल मीडिया पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, जिन्हें बच्चों की सुरक्षा के लिए रखा गया था, उन्होंने ही बच्चों के साथ अत्याचार किया। अन्य यूजर्स का कहना है कि कंपनियों को भी इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर मिसाल पेश करनी चाहिए। फिलहाल, इस मामले के बाद बेंगलुरु में डेकेयर सेंटर्स की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
🚨 माता-पिता काम पर जाते समय बच्चों को भरोसे के साथ सौंपते हैं… ये विश्वासघात है !!
— Sunil Yadav (@sunilyadav21) July 1, 2026
HAL कैंपस की क्रेच में 2-3 साल के मासूम बच्चों के साथ अमानवीय अत्याचार!
जिनके हाथों में सुरक्षा के लिए परिजनों ने सौाप उन्होंने ही बच्चों पर अत्याचार किया
# वॉशिंग मशीन के अंदर बंद किया… https://t.co/nflk9jUWgH pic.twitter.com/BwQGoOhltr
अटल टनल के पास मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो पिलर के सरियों में फंसी, एक पर्यटक की दर्दनाक मौत
कोसी के नेपाली तटबंध पर टला बड़ा खतरा, डीएम सावन कुमार ने संभाली कमान
मुंबई की बारिश बनी आफत: बिग बॉस एक्ट्रेस अशनूर कौर के करोड़ों के आशियाने में भरा पानी
पैंट उतारकर... : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रवि शास्त्री की तीखी टिप्पणी ने मचाया बवाल
# मुंबई की पहली बारिश में ही अशनूर कौर का आलीशान घर बना तालाब, वायरल हुआ स्टाफ का संघर्ष
अंतरिक्ष में भारत की नई क्रांति: रामानुजन कंप्यूटर से लैस विक्रम-1 रॉकेट रचने जा रहा इतिहास
तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश का दावा, डीएमके पर हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
कश्मीर में उजड़ा घर, दिल्ली में उजड़ी दुनिया: इकलौते बेटे की मौत के बाद न्याय के लिए बिलख रहे माता-पिता
जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं: रिजर्वेशन काउंटर घटाकर एक हुआ, तत्काल टिकट के लिए मचेगी मारामारी
नो पार्किंग और अवैध पार्किंग में क्या है अंतर? यूपी पुलिस ने खोली चालकों की आंखें