सोशल मीडिया पर पेरिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग किसी फर्नीचर स्टोर में खरीदारी करने के बजाय वहां सोने और आराम करने पहुंचे हैं। पेरिस में भीषण गर्मी ने लोगों को इस कदर बेहाल कर दिया है कि उन्होंने राहत पाने के लिए आईकिया (IKEA) शोरूम को अपना ठिकाना बना लिया है।
शोरूम बना पब्लिक लाउंज वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आईकिया के सोफे, गद्दे और रेकलाइनर्स पूरी तरह से भरे हुए हैं। लोग वहां सामान खरीदने नहीं, बल्कि शोरूम की एयर-कंडीशनिंग का लुत्फ उठाने आए हैं। कोई फोन चला रहा है, तो कोई दोस्तों के साथ गपशप कर रहा है। ठंडी हवा के बावजूद कुछ लोग पसीने से बचने के लिए हाथ वाले पंखों का इस्तेमाल करते भी नजर आए।
यूरोप में रेड अलर्ट जैसी स्थिति यह समस्या सिर्फ पेरिस तक सीमित नहीं है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और दक्षिणी इंग्लैंड समेत पूरा पश्चिमी यूरोप इस समय भयंकर लू की चपेट में है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरी अफ्रीका से आ रही गर्म हवाओं के कारण यह इलाका एक प्रेशर कुकर में तब्दील हो गया है।
क्लाइमेट चेंज और मौत का खतरा वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से लू का यह प्रकोप भविष्य में और भी खतरनाक हो सकता है। भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस में जून के शुरुआती दिनों में ही लू के कारण करीब 1,000 लोगों की अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। यह वीडियो न केवल लोगों के अनोखे जुगाड़ को दिखाता है, बल्कि ग्लोबल वॉर्मिंग की गंभीर सच्चाई को भी बयां करता है।
People in Paris at IKEA to get some AC relief from the heat wave. pic.twitter.com/MtVI0ju8Qh
— Misy7 (@MisyDP) June 29, 2026
बिहार में JEE-NEET के लिए शिक्षकों की बंपर भर्ती: ₹2000 प्रति घंटा तक होगी कमाई, जानें कैसे करें आवेदन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: राज उगलवाने के लिए अब सिया और चेतन का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
जयपुर में गूँजी डिजिटल क्रांति: 29वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में AI और नवाचार का महाकुंभ
भागा क्यों नहीं, तू देख... : रन आउट के बाद मैदान पर भिड़े अभिषेक और ईशान किशन
FIFA वर्ल्ड कप 2026: किलियन म्बाप्पे के चेहरे पर निशानों का सच, क्या सच में है वूडू ?
ENG vs IND: दूसरे टी20 का महामुकाबला कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
मुंबई में मौत को मात: दहिसर में नाले में गिरे व्यक्ति की जान बचाने के लिए पुलिस बनी देवदूत
8 महीने का वादा, 19 महीने का इंतजार: ठाकुरगंज-चतरहाट रेल प्रोजेक्ट की कछुआ चाल से बढ़ी चिंता
विंबलडन 2026: नोवाक जोकोविच का दबदबा, सितसिपास को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश
सड़क पर मौत का खतरनाक खेल : ट्रक ड्राइवर की ऐसी लापरवाही, बाल-बाल बची जान