राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों तकनीक और नवाचार का केंद्र बनी हुई है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में 29वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस 2026 की शुरुआत हुई, जहाँ केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे हैं। इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीकों के जरिए सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित बनाना है।
AI और मानवीय बुद्धिमत्ता का संतुलन सम्मेलन के दौरान सुरक्षित पब्लिक सर्विसेज के लिए AI डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विषय पर गहन चर्चा हुई। MNIT जयपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर एन.पी. पाडी ने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका अनिवार्य होगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक कितनी भी उन्नत हो जाए, ह्यूमन इंटेलिजेंस का महत्व बना रहेगा। विकास की ठोस नींव AI और मानवीय विवेक के संतुलित उपयोग से ही संभव है।
सफल मॉडलों का सम्मान डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के CEO अखिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में नेशनल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं ने अपने नवाचारों को साझा किया। इस साल 7 श्रेणियों में 17 उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स को पुरस्कृत किया गया है, जिनमें 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 जूरी अवॉर्ड शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स का एकमात्र लक्ष्य आम नागरिकों को बिना किसी देरी के डिजिटल माध्यम से सरकारी सुविधाएं पहुंचाना है।
कलर्स ऑफ राजस्थान ने बिखेरा जादू तकनीकी चर्चाओं के बीच सांस्कृतिक शाम ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कलाकार अनीता प्रधान की प्रस्तुति कलर्स ऑफ राजस्थान के जरिए राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर उतारा गया। घूमर, चरी, भवई और कथक जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने देशभर से आए प्रतिनिधियों को राजस्थानी परंपराओं से रूबरू कराया।
डिजिटल इंडिया मिशन को नई गति यह सम्मेलन महज एक आयोजन नहीं, बल्कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय का जरिया है। साइबर सुरक्षा से लेकर जन-कल्याणकारी योजनाओं में नवाचार तक, इस कॉन्फ्रेंस में हो रहे मंथन से डिजिटल इंडिया मिशन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे प्रयास ही भविष्य के पारदर्शी और सशक्त भारत की नींव तैयार करेंगे।
*29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के पहले दिन आयोजित, ब्रेकआउट सेशन-4 एक्सीलेंस इन ई—गवर्नेंस इनिशिएटिव्स बाई गोल्ड अवॉर्डीज़ ऑफ एनएईजी 2026—वन में, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (एनएईजी 2026) के स्वर्ण पुरस्कार विजेता नवाचारों और उत्कृष्ट डिजिटल गवर्नेंस मॉडलों का… pic.twitter.com/wL7eKThQLQ
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) July 2, 2026
होर्मुज संकट का भारत पर मामूली असर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर हरदीप पुरी ने दी बड़ी सफाई
हाथ में बीयर, प्रेमी की बाहों में सिया: वायरल वीडियो ने केतन हत्याकांड की गुत्थी उलझाई
शराब की भट्टी से दुकान की दहलीज तक: सीता देवी की संघर्ष और कामयाबी की कहानी
मधेपुरा सदर अस्पताल में बदलाव: अब दो पालियों में मिलेगी ओपीडी सेवा, डॉक्टरों की नई टीम तैनात
जेल के लिए बड़े हो तो आए क्यों? लॉक अप 2 में लौटते ही राम कपूर और धीरज धूपर पर बरसीं कंगना रनौत
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी SDPO को पटना में VVIP पोस्टिंग, परिवार का फूटा आक्रोश
भारत में होती तो CEO नहीं बन पाती , पेप्सिको की पूर्व प्रमुख इंदिरा नूयी के बयानों ने छेड़ी बहस
खगड़िया मंडी में मक्का-सरसों की बल्ले-बल्ले : भाव में उछाल, दालें अभी भी महंगी
दिल्ली में भारत-जापान का शक्ति प्रदर्शन: मोदी ने तकाइची को कहा छोटी बहन , रक्षा और तकनीक पर बनी सहमति
चीन जाते वक्त मेरा फोन वॉशिंगटन में रहता है, भारत जाते वक्त साथ ले जाता हूं : अमेरिकी सीनेटर