भागलपुर: बिहार के पांच जिलों में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने नए डिग्री कॉलेजों को ‘पिंक बस सेवा’ से जोड़ने की मुकम्मल तैयारी कर ली है। अब छात्राओं को कॉलेज आने-जाने के लिए असुरक्षित साधनों या लंबी दूरी की मशक्कत से मुक्ति मिलेगी।
क्लास शुरू होते ही रफ्तार भरेंगी बसें पिंक बस सेवा का आगाज पहले 1 जुलाई से प्रस्तावित था, लेकिन कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू होने की तिथि आगे बढ़ने के कारण इसे फिलहाल टाल दिया गया है। परिवहन निगम के अनुसार, जैसे ही शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू होने की नई तारीखों का ऐलान होगा, बसें तुरंत अपने निर्धारित रूट पर दौड़ने लगेंगी।
किन रूटों पर मिलेगी सुविधा? भागलपुर डिपो के पास फिलहाल छह पिंक बसें उपलब्ध हैं। योजना के अनुसार:
नवगछिया की छात्राओं को अभी करना होगा इंतजार फिलहाल नवगछिया की छात्राओं को इस सुविधा के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक के कारण बसों का वहां से गुजरना फिलहाल संभव नहीं है। जब तक प्रशासन इस मार्ग पर आवागमन की अनुमति नहीं देता, तब तक वहां पिंक बस सेवा शुरू करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
सुरक्षा और शिक्षा पर जोर इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कॉलेज तक सुरक्षित और भरोसेमंद सफर मुहैया कराना है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज प्रबंधन से पढ़ाई शुरू होने की सूचना मिलते ही इन विशेष बसों को सेवा में उतार दिया जाएगा।
*पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा- मैं यही बोलूंगा जय भोजपुरी, जय बिहार. मैं एक कलाकार हूं तो कलाकार के नाते यही चाहूंगा कि मैं अपना काम, अपनी एक्टिंग जारी रखूं. बिहार में फिल्म सिटी बने. हमारे नए-नए लड़के जो गाना गा रहे, एक्टिंग कर… pic.twitter.com/BfMMM7WqIk
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 1, 2026
रायबरेली जिला अस्पताल में दरिंदगी: मानसिक रूप से कमजोर मरीज को कर्मचारी ने मारी लात, वीडियो वायरल
अंपायरों का सिरदर्द क्यों बनते थे रविचंद्रन अश्विन? ऋषभ पंत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
वह ड्रिंक्स पिलाने के लिए नहीं है : वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाने पर भड़के वीरेंद्र सहवाग
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मचा तूफान: नेट प्रैक्टिस में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख दंग रह गए फैंस
दिल्ली को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: द्वारका एक्सप्रेसवे से अब वसंत कुंज तक का सफर होगा सुगम
मुंबई बेहाल: भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद; रेड अलर्ट जारी
विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर की चमकी किस्मत, दिल्ली प्रीमियर लीग में मिली नई टीम
बदायूं में पुलिस का एनकाउंटर : 50 हजार का इनामी कुख्यात डकैत ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
पहले सैल्यूट, फिर पिता के चरण स्पर्श: जनरल धीरज सेठ ने संभाली सेना की कमान
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: दिल्ली में टनल और यूपी को मिलेगा नया हाईवे, 14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी