सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में आम का जूस तैयार करने का जो तरीका दिखाया गया है, उसे देखकर आपकी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा। लोग अब बाजार से खरीदे जाने वाले जूस की शुद्धता पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
जमीन से उठाकर मशीन में डाला जा रहा जूस
वायरल वीडियो में दो महिलाएं एक फैक्ट्री जैसी जगह पर काम करती दिख रही हैं। फर्श पर गाढ़ा पीला लिक्विड (आम का पल्प) फैला हुआ है। वीडियो में एक महिला इसी गंदगी के बीच से पल्प को अपने हाथों से बटोरकर मशीन में डालती नजर आती है।
महिला ने सिर्फ एक हाथ में ग्लव पहना है, जबकि उसके पैर नंगे हैं। चारों तरफ फैली गंदगी और काम करने का यह घिनौना तरीका किसी की भी भूख मिटाने के लिए काफी है।
FSSAI पर भड़के लोग
वीडियो को खुरपेंच नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा गया, दोस्तों, थोड़ा असली आम का जूस पी लो। साथ ही फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI को टैग करते हुए पूछा गया कि क्या वे इन बोतलों को अपने ऑफिस में मंगाना चाहेंगे?
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, क्या FSSAI अभी भी सो रहा है? तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अन्य यूजर्स ने कमेंट किया कि इस दृश्य को देखने के बाद अब वे बाजार का कोई भी फ्रूट प्रोडक्ट खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे।
सच्चाई पर उठ रहे सवाल
हालांकि, यह वीडियो किस फैक्ट्री का है, कब शूट किया गया और इसमें दिख रही जगह की असलियत क्या है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन वीडियो में दिख रही लापरवाही ने फूड सेफ्टी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।
आम जनता अब मांग कर रही है कि प्रशासन ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच करे ताकि लोग जहर पीने से बच सकें। इस वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या बाजार में मिलने वाले पैक्ड ड्रिंक्स वाकई सुरक्षित हैं?
रियल मैंगो जूस पी लो गाइज!!@fssaiindia आप लोग कहें तो दो चार बॉटल आपके ऑफिस भी भेजवा दूँ?? pic.twitter.com/TTpX9mEn62
— खुरपेंच (@khurpenchh) June 30, 2026
पाकिस्तान से दोस्ती का खुला पत्र : भारत के उन 61 बुद्धिजीवियों पर सवाल, जो आतंकवाद पर खामोश हैं
क्या 15 साल के सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी को आज मिलेगा डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर के फैसले पर टिकी निगाहें
ऐसी किस्मत: उम्र भर का इंतजार, बस एक दिन की सरकारी नौकरी और फिर रिटायरमेंट
जोगबनी ने खोया अपना अभिभावक: वार्ड पार्षद नसीम गोपाल का हार्ट अटैक से निधन, पूरे शहर में शोक की लहर
इंग्लैंड में मचा वैभव का शोर: नेट प्रैक्टिस में चौकों-छक्कों की बरसात, डेब्यू को लेकर बढ़ी हलचल
लॉक अप 2: वरुण यादव को जबरदस्ती किस कर फंसे राम कपूर, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला: TMC सांसद ने BJP समर्थकों पर मढ़ा आरोप, पुलिस पर बरसीं
यूरोप में पिघल रही सड़कें और भारत में 45 डिग्री का असर बेअसर: आखिर क्या है राज?
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 14 हजार करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, बदलेगी दिल्ली-यूपी की तस्वीर
सावधान: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी टीम इंडिया का क्लीन स्वीप तय? ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ेंगे खेल