जोगबनी: सीमावर्ती शहर जोगबनी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जोगबनी नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के वर्तमान वार्ड पार्षद और पूर्व पैक्स अध्यक्ष नसीम गोपाल का अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। वे नगर परिषद बोर्ड के सबसे अनुभवी पार्षदों में से एक थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिभावक के तौर पर थे पहचान नसीम गोपाल केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि नगर परिषद के लिए एक अनुभवी मार्गदर्शक थे। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बोर्ड के 28 वार्ड पार्षदों में नसीम गोपाल सबसे बुजुर्ग और तजुर्बेकार थे। उनका जाना नगर परिषद के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई करना असंभव है।
मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्तित्व पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय ने उनके स्वभाव को याद करते हुए बताया कि नसीम गोपाल अपनी विनम्रता और हंसमुख व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वे समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने वार्ड 23 के विकास और किसानों के हितों के लिए पैक्स अध्यक्ष के रूप में जो काम किए, उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
शहर भर में शोक की लहर दिवंगत पार्षद के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। नगर परिषद के पार्षदों और स्थानीय व्यवसायियों ने एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतक नसीम गोपाल को श्रद्धांजलि देने वालों में राहुल चौधरी, प्रभात सिंह, विक्रम सिंह, मोहम्मद मुश्ताक, सुनील यादव, राकेश राना, मनोज साह, राजेश पूर्वे, सुधीर साह और दारा सिंह समेत दर्जनों प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आज स्थानीय रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
मैंगो जूस का वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप: फर्श पर पड़ा ‘पल्प’ और नंगे पैर काम करते लोग
सगाई में दुल्हन के कांपते हाथों ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो देख लोग बोले- बंदे की लॉटरी लग गई
सहरसा का वह प्राचीन शक्तिपीठ, जहां खाली हाथ नहीं लौटता कोई भक्त
वायरल रील पर बवाल: केतन अग्रवाल की हत्या का मजाक उड़ाने वाली डॉक्टर सस्पेंड
महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार: मेदांता अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज
संस्कार, सम्मान और साहस: जनरल धीरज सेठ ने ली सेना की कमान, पिता को दिया सैल्यूट
40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?
मुंबई में बरसी आफत: मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, फ्लाइट्स डायवर्ट और सड़कों पर लबालब पानी
स्टेज पर नोट लूटने मचल पड़ा दूल्हा, दुल्हन रह गई सन्न; वायरल वीडियो देख लोग बोले- गरीबी का जलवा
कहलगांव में कुएं से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पति समेत तीन पर हत्या का केस