चेतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन हो रहे नए खुलासे जांच को एक नई दिशा दे रहे हैं। अब मामले में एक नया स्नैपचैट वीडियो सामने आया है, जिसने सिया गोयल और चेतन चौधरी के रिश्तों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सगाई के बाद भी गहरे रिश्ते? यह वीडियो सिया और चेतन की सगाई के बाद का बताया जा रहा है। फुटेज में सिया अपने प्रेमी चेतन के साथ काफी करीब नजर आ रही है और एक-दूसरे के गले में हाथ डाले हुए है। यह वीडियो 23 मई की रात करीब 9:30 बजे शूट किया गया था, जिसमें दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
कैफे में देर रात की मुलाकात रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन अग्रवाल की कथित हत्या से कुछ हफ्ते पहले सिया और चेतन महाराष्ट्र के एक कैफे में देर रात मिले थे। जब इस वीडियो के बारे में सिया के परिवार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।
परिवार के दावों को मिला बल इस वीडियो के सामने आने के बाद केतन के परिवार के उन आरोपों को और मजबूती मिली है, जिसमें कहा गया था कि फरवरी में केतन के साथ सगाई होने के बावजूद सिया और चेतन के बीच रोमांटिक संबंध थे। जबकि, इससे पहले सिया के माता-पिता ने लगातार यही दावा किया था कि चेतन और सिया सिर्फ दोस्त थे।
केतन के पिता ने लगाए गंभीर आरोप केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराई है कि चेतन और सिया ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। केतन का शव लोहागढ़ किले की खाई में मिला था। घटना के दिन सिया ने ही केतन की मां को फोन कर बताया था कि वह गलती से खाई में गिर गया है।
घटनास्थल से कम है फिसलने की संभावना घटना के कुछ दिन बाद केतन के परिजन और उनके दोस्तों ने खुद मौके का मुआयना किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्थान से केतन को गिराया गया, वहां से गलती से गिरने की संभावना न के बराबर है, जो इस पूरे मामले को एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है।
क्या कहती है सिया की मां? इस विवाद के बीच सिया की मां पूजा ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं सबसे कहना चाहती हूँ कि अगर मेरी बेटी दोषी है, तो इस केस की जल्द से जल्द सुनवाई हो और उसे फांसी की सजा दी जाए। फिलहाल, पुलिस इस वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
सिया गोयल आणि चेतन चौधरी यांचा आणखी एक धक्कादायक व्हिडिओ समोर!#KetanAgarwal #SiyaGoyal#ChetanChaudhary #MurderCase #Pune #Lohagad #BreakingNews pic.twitter.com/KakmgtVREc
— ilyas khan (@ilyasilukhan) July 1, 2026
मुजाहिदीन आ रहे हैं... : पाकिस्तान की AI वाली लग्जरी ट्रेन का मजाक, यूजर्स ने लिए मजे
राम मंदिर चंदा चोरी पर ओवैसी का तीखा प्रहार, बोले- मुसलमान होता तो अब तक एनकाउंटर हो गया होता
डिजिटल इंडिया के 11 साल: तकनीक से बदली देश की तकदीर, वैश्विक स्तर पर भारत बना डिजिटल लीडर
बिहार विधान परिषद में नया दौर: पवन सिंह और निशांत समेत 10 नए सदस्यों ने ली शपथ
राम मंदिर डोनेशन घोटाला: CCTV के ब्लाइंड स्पॉट और वॉशरूम का इस्तेमाल कर रची गई करोड़ों की साजिश
पानी में केमिकल मिलाते ही बन गया ‘दूध’! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, FSSAI पर जांच का दबाव
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली में 8 किमी लंबी हाईटेक टनल, यूपी को मिला नया एक्सप्रेस-वे
पहले सैल्यूट, फिर पिता के चरण स्पर्श: जनरल धीरज सेठ ने संभाली सेना की कमान
40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?
आसमान के नए रणबांकुरे : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने वायुसेना के नए उप प्रमुख