कोढ़ा: कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी इलाके में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। फलका रोड पर स्थित धर्मेंद्र फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने वहां मौजूद लोगों में दहशत पैदा कर दी।
स्मार्ट मीटर से निकली चिंगारी बनी काल दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार, आग की शुरुआत दुकान में लगे डिजिटल स्मार्ट मीटर से हुई। मीटर में अचानक तेज स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने दुकान में रखी फिनिशिंग मशीनों, इलेक्ट्रिक मोटर और नक्काशीदार लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
बड़ी दुर्घटना होने से बची दुकान से उठता घना धुआं और आग की लपटें देखकर बाजार में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और दुकान मालिक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। इसी बीच बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति काट दी, जिससे आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। वक्त रहते काबू पा लिए जाने के कारण एक बड़ी औद्योगिक त्रासदी टल गई।
₹50,000 का नुकसान और सुरक्षा पर सवाल इस हादसे में करीब ₹50,000 का तैयार फर्नीचर और कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकानदार का मानना है कि यदि आग बुझाने में 10 मिनट की भी देरी होती, तो पूरी दुकान जलकर स्वाहा हो जाती।
नियमित ऑडिट की मांग इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापार मंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों और जर्जर तारों की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए। विद्युत विशेषज्ञों का भी कहना है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोड के अनुसार वायरिंग और एमसीबी जैसे सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि व्यापारियों की पूंजी सुरक्षित रह सके।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
क्या पहले T20 में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी
चीटिंग करते पकड़ा गया छात्र, स्विच ऑफ की लाइट और पूरी क्लास का खेल कर दिया खत्म!
क्या इंग्लैंड सीरीज में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? श्रेयस अय्यर ने पत्ते खोलते हुए दिया बड़ा बयान
थिएटर जगत की ध्रुवतारा विजया मेहता का 91 की उम्र में निधन, कला जगत में पसरा सन्नाटा
वायरल वीडियो: बच्चे को खाना खिलाने का मां का देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- क्या आइडिया है!
आसिम मुनीर मंजूर नहीं : PoK के रावलकोट में भड़की आजादी की आग, पाकिस्तान के खिलाफ खुल गई बगावत
बर्थराइट सिटिज़नशिप: US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का प्लान किया फेल, लाखों भारतीय परिवारों को मिली बड़ी राहत
एमबाप्पे का गोल्डन धमाका: रोनाल्डो को पछाड़ा, अब मेसी का रिकॉर्ड निशाने पर
मिशन 2027: जयंत चौधरी ने केसी त्यागी को बनाया रालोद का सार्थी , क्या बदलेगी वेस्ट यूपी की सियासी तस्वीर?
सहरसा का वह प्राचीन शक्तिपीठ, जहां खाली हाथ नहीं लौटता कोई भक्त