पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में हालात बेकाबू हो गए हैं। भुखमरी, महंगाई और पाकिस्तानी सेना के अत्याचार से तंग आकर अब वहां की आवाम ने सड़क पर खुलकर बगावत कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद को दो टूक कह दिया है कि वे अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं हैं।
सेना का दमन और लोगों का आक्रोश PoJK के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी सेना निहत्थे नागरिकों पर गोलियां बरसा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के शवों के ऊपर से सेना के काफिले गुजारे जा रहे हैं, जिसने लोगों के मन में पाकिस्तान के प्रति नफरत की गहरी खाई पैदा कर दी है।
रावलाकोट में गूंजा आजादी का नारा हाल ही में रावलाकोट के ईदगाह ग्राउंड में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट घोषणा की कि PoJK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। स्थानीय नेता सरदार अमान खान ने मंच से ललकारते हुए कहा कि हमें पाकिस्तान के राशन या रहम की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बुनियादी सुविधाओं और राशन की आपूर्ति पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं, तो जनता अब दूसरे रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होगी।
रक्षा मंत्री के बयान ने लगाई आग तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने रावलाकोट और मीरपुर के प्रदर्शनकारियों को नकली कश्मीरी करार दिया। इस विवादित टिप्पणी के बाद PoJK की जनता में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि शहबाज सरकार को उनकी औकात का अंदाजा जल्द हो जाएगा।
आंदोलन को कुचलने की नाकाम कोशिश PoJK में चल रहे इस व्यापक आंदोलन की अगुवाई जम्मू-कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी कर रही है। हालांकि, पाकिस्तानी प्रशासन ने इसे आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैन के बावजूद सड़कों पर जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि इस्लामाबाद का नियंत्रण अब कमजोर पड़ चुका है।
*🚨“Declaration at Rawalakot: ‘PoJK Is Not Part of Pakistan.”
— Kashmir Fact Lens (@Kashmirfactlens) June 30, 2026
Thousands of demonstrators at Rawalakot’s Eidgah Ground reiterated that PoJK is not part of Pakistan, delivering another major challenge to Islamabad’s control over the region. pic.twitter.com/ZDxoIyixQk
मधेपुरा पुलिस का बढ़ा मान: कुंदन कुमार बने सार्जेंट मेजर, कंधों पर सजा नया सितारा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय से हमारा कोई लेना-देना नहीं , आचार्य धर्मदास का बड़ा बयान
पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 40 महंगे फोन लेकर फरार
ENG vs IND: क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे बड़ा धमाका? नेट प्रैक्टिस की तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
ट्रंप और मोदी की दोस्ती पर घमासान: सर्जियो गोर के किस्से ने छेड़ी सियासी जंग
राम मंदिर, बुलडोजर और ओवैसी का वार: संतों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
श्रावणी मेले की तैयारियों का लिटमस टेस्ट: डीएम अलंकृता पांडेय आज सुलतानगंज में करेंगी पहली बार निरीक्षण
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड बचाने के मिशन पर निकली हरमनप्रीत की सेना , टीम इंडिया का ऐलान
क्या हाउस ऑफ द ड्रैगन ने चुराया टर्किश ड्रामे का सीन? वायरल वीडियो ने बढ़ाई मेकर्स की मुश्किलें
WhatsApp का बड़ा धमाका: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट, ऐसे अपनाएं नया फीचर