पश्चिम बंगाल में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं के खिलाफ जनता और प्रशासन का सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। राहत सामग्री घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं को न केवल कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सार्वजनिक अपमान का भी शिकार होना पड़ रहा है।
हाफ पैंट में पुलिस कस्टडी में दिखे पूर्व विधायक तारकेश्वर के पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिंह राय को पुलिस ने धनियाखाली के कोटालपुर स्थित उनके कॉलेज में घटना के पुननिर्माण (रेक्रिएशन) के लिए ले जाने के दौरान हाफ पैंट में सड़क पर घुमाया। इस दौरान वे पुलिस घेरे में चलते हुए नजर आए। विधायक को इस हालत में देख मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की और कड़ी सजा की मांग की।
कर्नाटक से हुई थी गिरफ्तारी रामेंदु सिंह राय पर राहत सामग्री घोटाले का आरोप है। धनियाखाली थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वे फरार चल रहे थे। हुगली ग्रामीण पुलिस ने 19 जून को उन्हें कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। 22 जून को अदालत ने उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
सिंगुर में उपप्रधान का हुआ जूतों से स्वागत भ्रष्टाचार के खिलाफ गुस्सा सिर्फ विधायक तक सीमित नहीं रहा। सिंगुर के बागडांगा चिनामोड़ ग्राम पंचायत के उपप्रधान अद्वैत दास को स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपों में घेर लिया। भीड़ ने उन्हें एक खंभे से बांधा, गले में जूतों की माला पहनाई और सिर पर अंडे फोड़े। बाद में, उन्हें रस्सी से बांधकर पूरे नांदाबाजार इलाके में घुमाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंडवाया सिर उधर, पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। इन लोगों ने पूर्व में मन्नत मांगी थी कि बंगाल से टीएमसी शासन हटने पर वे अपना सिर मुंडवाएंगे। उन्होंने शिपुर बाजार स्थित शिव मंदिर में सामूहिक रूप से मुंडन कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टीएमसी सरकार के दौरान उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया और प्रताड़ित किया गया।
ये घटनाएं पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक तस्वीर और सत्ताधारी दल के नेताओं के प्रति जनता में पनप रहे गहरे आक्रोश को दर्शाती हैं।
*पश्चिम बंगाल में राहत सामग्री मामले में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक रमेंदु सिन्हा रॉय को पुलिस ने शॉर्ट्स में शहर की सड़कों पर पैदल ले जाकर पेश किया।#RamenduSinhaRoy #WestBengal #TMC #BreakingNews #Politics pic.twitter.com/3Ao71Xy9Ke
— ilyas khan (@ilyasilukhan) June 30, 2026
WhatsApp का बड़ा धमाका: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट, ऐसे अपनाएं नया फीचर
क्या संजू सैमसन का कटेगा पत्ता? वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा
माँ, मैं वापस आ गया : शामली के आयुष मलिक ने छोड़ा इस्लाम, सनातन धर्म में की घर वापसी
बिना बोले टाइप होगा मैसेज: मेटा के जादुई हेलमेट से सच हुआ साइंस-फिक्शन का सपना
सोया चंक्स बनाम अंडा: प्रोटीन की लड़ाई में कौन है असली विजेता?
PoK में भड़का जन-विद्रोह: पाक फौज के ड्रोन हमलों से बौखलाई जनता, कहा- आजाद होने को मजबूर न करें
अयोध्या में सियासी पारा गरम: राम मंदिर दर्शन से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय से हमारा कोई लेना-देना नहीं , आचार्य धर्मदास का बड़ा बयान
सिंधु जल समझौता: पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी, पानी पर हाथ डाला तो काट देंगे हाथ
ट्रंप की विदेश नीति पर बरसे भारतीय मूल के सांसद, कहा- 30 साल में सबसे निचले स्तर पर भारत-अमेरिका संबंध