अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदे और जमीन घोटाले के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
राम मंदिर के नाम पर राजनीति, अब जमीन का घोटाला आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने कभी राम मंदिर के नाम पर देश भर में रथ यात्राएं निकालीं, आज वही पार्टी अयोध्या में जमीन घोटाले में लिप्त है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
उज्जैन के मास्टर प्लान पर भी सवाल सिर्फ अयोध्या ही नहीं, आदित्य ठाकरे ने उज्जैन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी के मुख्यमंत्री खुद उज्जैन जाकर वहां के मास्टर प्लान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
2029 बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आदित्य ने विश्वास जताया कि 2029 का चुनाव बीजेपी के पतन का कारण बनेगा। उन्होंने कहा, देश के हिंदू यह सवाल पूछेंगे कि क्या यही वह पार्टी है जो खुद को हिंदुत्ववादी कहती थी और भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दम भरती थी? जनता 2029 में इस भ्रष्टाचार का बदला लेगी और सत्ता में परिवर्तन निश्चित है।
सचिन अहिर के दल बदलने पर बोले आदित्य अपने करीबी नेता सचिन अहिर के पार्टी छोड़ने और शिंदे गुट में शामिल होने पर आदित्य ठाकरे ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, जिन्हें हमने सब कुछ दिया, वे सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़कर गए हैं। यह हमारे लिए कोई झटका नहीं है। क्या हम अब पार्टी छोड़ने वालों की रोज आरती उतारें?
यह ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन फडणवीस है आदित्य ठाकरे ने सचिन अहिर के पाला बदलने को ऑपरेशन फडणवीस करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सब देवेंद्र फडणवीस की सोची-समझी रणनीति है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वरली-शिवड़ी आज भी उद्धव गुट का गढ़ है और किसी के जाने से उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आदित्य ने कहा कि जल्द ही पार्टी इस पर उचित कार्रवाई करेगी।
*#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, 2029 चुनाव भाजपा के लिए बहुत बड़ी चुनौती है... जिस भाजपा ने राम मंदिर का मुद्दा लेकर रथ यात्रा की थी, आज वही भाजपा अयोध्या में जमीनों की चोरी और घोटाला कर रही है... 2029 में परिवर्तन होगा और जिन्होंने अयोध्या और उज्जैन में… pic.twitter.com/iCvNWaeywd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2026
यूपी की सियासत में हलचल: सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर का इस्तीफा, क्या रुचि वीरा से विवाद बना वजह?
मौत के मुंह से निकले 6 मछुआरे: उफनते समंदर में भारतीय कोस्ट गार्ड बना देवदूत
दिल्ली की सड़कों पर देसी बैडी का स्वैग: सलवार-कमीज पहन लग्जरी स्पोर्ट्स कार दौड़ाती महिला का वीडियो वायरल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: जर्मनी का सपना चकनाचूर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर
एनएच-31 पर एसपी का एक्शन मोड : जाम से दिलाई मुक्ति, पुलिसिंग में ढिलाई बरतने वालों को दी कड़ी चेतावनी
यूरोप बना आग का गोला : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से बेहाल महाद्वीप, अस्पतालों में भीड़ और कब्रिस्तानों में जगह कम
इंग्लैंड दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार , नेट प्रैक्टिस का वीडियो हुआ वायरल
तपती गर्मी में बाबा को ठंडक का अहसास: खगड़िया के शिवभक्त ने कंधे पर उठाया 4 फीट का विशाल पंखा
मानसून पर अल नीनो का साया: जुलाई में भी सूखे की मार, किन राज्यों में होगी बारिश और कहां बढ़ेगी चिंता?
अयोध्या में सियासी पारा गरम: राम मंदिर दर्शन से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट