वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें गिरने के बावजूद अमेरिकी जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।
कीमतें कम करना अनिवार्य ट्रंप ने कहा, पेट्रोल की कीमतें बहुत अधिक हैं, जबकि कच्चा तेल अब 68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है और लगातार नीचे जा रहा है। रिटेलर्स को तुरंत कीमतों में कटौती करनी चाहिए और वही करना चाहिए जो अमेरिकी लोगों के हित में है।
मनमानी हुई तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा, कीमतें मनमाने ढंग से नहीं बढ़ाई जा सकतीं। यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। अगर रिटेलर्स ने तुरंत कीमतें कम नहीं कीं, तो उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पेट्रोल की कीमत को 2.50 डॉलर प्रति गैलन के स्तर पर लाने का लक्ष्य दिया है।
कैलिफ़ोर्निया के भारी टैक्स पर निशाना ट्रंप ने कैलिफ़ोर्निया सरकार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि वहां के अत्यधिक टैक्स ने स्थिति को और खराब कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही टैक्स की राशि पेट्रोल की कीमत से भी अधिक हो जाएगी, जिसे न तो अमेरिका और न ही कैलिफ़ोर्निया की जनता बर्दाश्त करेगी।
दोहा में अमेरिका-ईरान वार्ता पर संशय एक अन्य घटनाक्रम में, ट्रंप ने दावा किया था कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि यह बैठक ईरान के अनुरोध पर बुलाई गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने पुष्टि की कि ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर दोहा जाएंगे।
ईरान ने दावों को किया खारिज हालांकि, ट्रंप के इन दावों के विपरीत खबरें सामने आ रही हैं। तेहरान ने दोहा में अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत तय होने की बात से इनकार किया है। दोनों देशों के बीच बीते सप्ताहांत हुई गोलाबारी के बाद से युद्ध-विराम समझौते पर पहले ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे तनाव चरम पर है।
US President Donald Trump posts in Truth Social, Gasoline Retailers must get their Prices down, IMMEDIATELY! They’re too high considering that Oil is now at $68 a Barrel, and heading south. The Retailers must quickly react to this statement, and do what they know is right — DROP… pic.twitter.com/7AiS1bxW6M
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026
जेल के अंदर खत्म हुआ चंबल का आतंक : वसुंधरा राजे को दी थी महल उड़ाने की धमकी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव ने गलत किया, मुझे साजिश का अंदाजा नहीं था - पुलिस के सामने चंपत राय
21 हजार के बदले 3.5 लाख का लालच: क्या सच में PM मोदी कर रहे हैं इस स्कीम का प्रचार?
गार्डन सिटी से गार्बेज सिटी बनी बेंगलुरु, किरण मजूमदार-श ने अर्बन प्लानिंग पर उठाए सवाल
जब जापान के जादूगर ने ब्राजील को कर दिया सन्न: कौन हैं काइशू सानो?
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 19 घायल
वंदे भारत का खाना देख भड़के सपा सांसद, बोले- यात्रियों ने हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की
इस एक गलती ने बदल दी मेरी जिंदगी! वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शेयर की सफलता की सबसे बड़ी सीख
मैक्सिको में असली बैटमैन का खौफ: चोरों को खंभे से बांधा, चेहरे पर लिख दिया चोर
मानसून का तांडव: उत्तर से मध्य भारत तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल