यूरोप इन दिनों एक ऐतिहासिक और जानलेवा लू (हीटवेव) की चपेट में है। महाद्वीप का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे वहां की सामान्य जीवनशैली बुरी तरह प्रभावित हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि यूरोप का बुनियादी ढांचा इस भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि वहां एयर कंडीशनिंग (AC) का चलन काफी कम है।
गर्मी के कारण जर्मनी का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पूरी तरह चरमरा गया है। अत्यधिक तापमान से डामर पिघलने के कारण बर्लिन को जोड़ने वाला A2 मोटरवे जगह-जगह से टूट गया है, जिसके चलते कई हिस्सों को बंद करना पड़ा है। वहीं, लीपजिग शहर में पटरियों और सड़कों के पिघलने के कारण ट्राम सर्विस को रोकना पड़ा है। हालात इतने विकट हैं कि बर्लिन पुलिस को सड़कों पर आम लोगों को राहत देने के लिए वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पूरी तस्वीर बयां कर रहे हैं। इटली और जर्मनी के कई शहरों में चौराहे पर लगी प्लास्टिक की ट्रैफिक लाइटें तेज धूप में पिघलकर लटक गई हैं। फ्रांस में भी सड़कों के पिघलने और बिजली संकट के चलते लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून से अब तक यूरोप में गर्मी के कारण 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गर्मी से राहत पाने के लिए जलाशयों और नदियों का रुख करने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। फ्रांस में अब तक 74 और पोलैंड में पिछले रविवार को एक ही दिन में 17 लोगों की डूबने से मौत हुई है। वहीं, बोस्निया के जंगलों में भीषण आग ने दमकलकर्मियों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।
हमेशा बेहतर बिजली ग्रिड के लिए मशहूर डेनमार्क में भी अब बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। बिजली ग्रिड अपनी क्षमता के चरम पर पहुंच चुके हैं। उधर, युद्ध झेल रहे यूक्रेन के लिए यह गर्मी दोहरी त्रासदी बनकर आई है। देश के पांच बड़े क्षेत्रों में बिजली के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। बिजली कंपनी यास्नो के सीईओ के मुताबिक, युद्ध के कारण पहले से क्षतिग्रस्त बिजली उपकरणों के लिए यह भीषण गर्मी सबसे बड़ी परीक्षा साबित हो रही है।
Europe is experiencing record-breaking heat, with temperatures topping 45°C in some areas.
— Cyrus (@Cyrus_In_The_X) June 29, 2026
Roads, railways, and power infrastructure have been disrupted as authorities respond to the extreme conditions.#Europe #Heatwave #Climate pic.twitter.com/HzaskXNhJS
घाटशिला में मेधा का महाकुंभ: 900 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस खत्म, कोच ने बताई क्यों बाहर बैठे हैं टीम इंडिया के सुपरस्टार
राजस्थान के छोरे ने भारत को दी मात: जानिए कौन है आयरलैंड का नया ट्रंप कार्ड जय मूंदड़ा
29 जून की वो जादुई रात: सूर्यकुमार यादव ने पुरानी यादों में खोकर लिखा भावुक पोस्ट
जूस के नाम से ही आने लगेगी घिन: आम का जूस बनाने का यह वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
मासूम की चीखें बेअसर: डेकेयर सेंटर में साथी बच्चे ने 25 बार काटा, स्टाफ रहा नदारद
एसी कमरों से बाहर निकलें अखिलेश : पूजा पाल का सपा अध्यक्ष पर जोरदार हमला
भारत के आंतरिक मामलों में पूर्व पाक उच्चायुक्त का दखल, मंदिर-मस्जिद विवाद पर दी विवादित सलाह
उन्नाव में खूनी बहु-सास जंग: बाल पकड़कर बरसीं महिलाएं, वीडियो देख दहल गए लोग
विदेश नीति या वोट-बैंक का खेल? सोनिया गाँधी का लेख और गर्माता राजनीतिक विवाद