पुणे की एक विशेष अदालत ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने 65 वर्षीय दोषी भीमराव कांबले को मौत की सजा सुनाई है।
क्या था पूरा मामला? यह खौफनाक घटना 1 मई को पुणे के नसरापुर गांव में हुई थी। आरोपी भीमराव कांबले ने मासूम बच्ची को खाने की चीजें देने और गाय का बछड़ा दिखाने का लालच देकर उसे अपने साथ फुसला लिया था। आरोपी बच्ची को मवेशियों के बाड़े के पास एक शेड में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
60 दिन में न्याय, उम्र का बहाना खारिज जज एस.आर. सालुंखे ने इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम (rarest of rare) श्रेणी में रखा। विशेष बात यह है कि अदालत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के केवल 60 दिनों के भीतर, 25 जून को आरोपी को दोषी करार दिया और सोमवार को सजा का ऐलान कर दिया।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपी की 65 वर्ष की उम्र का हवाला देकर नरमी बरतने की अपील की थी। हालांकि, जज ने इसे खारिज करते हुए कहा कि इतनी उम्र में ऐसा घिनौना अपराध करना अपराध की गंभीरता को और बढ़ा देता है। ऐसे अपराधी के सुधरने की कोई गुंजाइश नहीं है।
कोर्टरूम में छलके आंसू जैसे ही न्यायाधीश ने फांसी की सजा सुनाई, अदालत में मौजूद बच्ची के माता-पिता और परिवार के लोग फूट-फूटकर रो पड़े। जज ने स्पष्ट किया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी खराब रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है।
डिप्टी सीएम ने बताया ऐतिहासिक फैसला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, मैंने पहले ही कहा था कि इस दरिंदे को जीने का कोई हक नहीं है। यह फैसला एक नजीर बनेगा और अब किसी में भी ऐसी घिनौनी घटना को दोबारा अंजाम देने की हिम्मत नहीं होगी।
*Nasrapur Minor Girl Rape and Murder Case | A special court in Pune awarded death penalty to a 65 year old man, Bhimrao Kambale for raping and murdering a Pune based 3-year-old girl in Nasrapur village of Pune district. The incident took place on May 1, 2026 and the whole case was… pic.twitter.com/m1EejlhDqG
— ANI (@ANI) June 29, 2026
13 हजार की सैलरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये: जवाब मांगने गए कर्मचारी को HR ने कहा- बाहर निकलो
इंग्लैंड के घर में न्यूजीलैंड का विराट प्रहार: सीरीज जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
स्कूल खुला तो छत गायब: बीकानेर में बड़ा हादसा टला, बच्चों की जान से खिलवाड़ पर भड़के ग्रामीण
कोलंबो में भारत-पाकिस्तान की सीक्रेट मुलाकात? सरकार ने कहा- यह हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती
कोई मूंगफली फैला रहा, कोई अंडे छील रहा : ट्रेन में गंदगी फैलाने वालों पर भड़के लोग, पूछा- क्या ये घर भी ऐसे ही गंदा करते हैं?
सत्ता से दूर, फिर भी संगठन पर भरपूर: नीतीश कुमार का जेडीयू दफ्तर में अचानक धाबा
मैक्सिको में असली बैटमैन का खौफ: चोरों को खंभे से बांधा, चेहरे पर लिख दिया चोर
क्या IPL के फ्लैट ट्रैक ने बिगाड़ दी है भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक? अश्विन का कड़वा सच
मुहर्रम पर 15,000 मौतों का खौफनाक प्लान : होटल के कमरे में चल रही थी ज़हर की फैक्ट्री
तेलंगाना: उर्दू पढ़ाने पर स्कूल में तांडव, टीचर को जड़ा थप्पड़; BJP के 20 लोगों पर FIR