ट्रेंट ब्रिज, इंग्लैंड: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक युग का अंत हो गया है। स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। स्टोक्स वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में चल रहे टेस्ट मैच के बीच में इस बड़े फैसले से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।
मैच के बीच में आधिकारिक घोषणा चौथे दिन के खेल के दौरान जब स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे, तब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की पुष्टि की। एक वीडियो के जरिए स्टोक्स को अपने साथियों और कोचिंग स्टाफ को भावुक होते हुए अपना निर्णय बताते हुए देखा गया। बोर्ड ने उन्हें सबसे प्रेरणादायक कप्तान और एक लीजेंड बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विवाद और संन्यास के संकेत इस फैसले के पीछे का एक बड़ा कारण हालिया विवाद माना जा रहा है। मौजूदा सीरीज के दूसरे टेस्ट से स्टोक्स को लंदन के एक नाइट क्लब में हुए विवाद और नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन के कारण बाहर कर दिया गया था। उसी समय से उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं। ट्रेंट ब्रिज में कप्तानी पर वापस लौटते समय स्टोक्स ने केवल इस हफ्ते टीम की कमान संभालने की बात कही थी, जो उनके विदाई के इरादों का पहला संकेत था।
क्या बोले भावुक स्टोक्स? टीम के साथियों से बात करते हुए स्टोक्स काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा, मैंने इस टीम के लिए कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब भी एक कठिन दौर बाकी है और मैं चाहता हूं कि टीम अपना सब कुछ झोंक दे। नतीजा चाहे जो भी हो, हमें मैदान से बाहर निकलते समय यह गर्व होना चाहिए कि हमने अपनी पूरी जान लगा दी।
एक शानदार करियर का समापन बेन स्टोक्स को क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मैच-विनर के रूप में याद किया जाएगा। 2019 के वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी नाबाद 84 रनों की पारी ने इंग्लैंड को पहली बार चैंपियन बनाया था। इसके अलावा, हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज में खेली गई उनकी 135 रनों की ऐतिहासिक पारी फैंस को हमेशा याद रहेगी। 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अपने करियर में स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 मुकाबले खेले हैं। स्टोक्स का जाना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा खालीपन छोड़ जाएगा, जिसे भर पाना किसी भी नए खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
One of England s all-time greatest captains, Ben Stokes, has decided to retire from international cricket at the end of this Test match.
— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2026
Ben, you have been the most inspirational captain, leader and legend this team could have ever hoped for.
We love you so much and wish you… pic.twitter.com/U5grq0F0kj
राम लला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी : अखिलेश यादव पर सीएम योगी का तीखा प्रहार
खाकी को चुनौती, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: बदायूं में युवक का अहंकार देख सन्न रह गई पुलिस
IRE vs IND: सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरे भारतीय जांबाज, प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव
IND vs IRE: भारत के ओपनर्स का शर्मनाक कारनामा, शून्य पर लौटे संजू और अभिषेक
अंगूठा छाप से लेकर सर्टिफाइड घोटाला चोर तक: तेजस्वी बनाम बीजेपी का सियासी संग्राम
300 किलो का भालू, जान का खतरा और महिला का मास्टरस्ट्रोक : भागती तो शायद नहीं बचती!
यमुना की महा-सफाई में उतरीं CM रेखा गुप्ता, दिल्लीवालों से मांगा सहयोग
फ्रांस में बड़ा हवाई हादसा: पैराशूट ट्रेनिंग प्लेन क्रैश में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
मेरी बर्खास्तगी BJP के विजय रथ के ताबूत की आखिरी कील : लखनऊ का वह सिपाही जिसने हिला दी पुलिस महकमे की नींव
दिल्ली दवा घोटाला: पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार, 100 करोड़ के हेरफेर में अब तक 3 की हुई गिरफ्तारी