केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाकर चर्चा में आए दिल्ली के छात्र वेदांत श्रीवास्तव का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को कठघरे में खड़ा करने वाले वेदांत के लिए यह परिणाम संतोषजनक नहीं रहा।
फिजिक्स में नहीं मिले अतिरिक्त अंक वेदांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो जारी कर रिजल्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुल 11 सवालों के लिए री-इवैल्यूएशन की मांग की थी, लेकिन नतीजों में केवल मैथ्स और कंप्यूटर साइंस में एक-एक अंक की बढ़ोतरी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जिस फिजिक्स के पेपर को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ था, उसमें उन्हें एक भी अतिरिक्त अंक नहीं मिला।
गलत आंसर-शीट से शुरू हुआ था बवाल मई में रिजल्ट जारी होने के बाद वेदांत ने सबसे पहले दावा किया था कि उन्हें जो आंसर-शीट मिली है, वह उनकी नहीं है। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद देशभर के छात्रों ने अपनी आंसर-शीट की मांग करते हुए सीबीएसई के OSM सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे।
बोर्ड ने मानी थी अपनी गलती वेदांत की शिकायत के बाद जांच हुई तो सीबीएसई ने स्वीकार किया कि मानवीय चूक के कारण आंसर-शीट बदल गई थी। अपनी सही आंसर-शीट मिलने के बाद वेदांत का स्कोर 65 से बढ़कर 74 हो गया था। हालांकि, अपनी सही आंसर-शीट देखने के बाद भी वेदांत इवैल्यूएशन प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने 11 सवालों के लिए री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था।
विवाद का पटाक्षेप? री-इवैल्यूएशन रिजल्ट आने के बाद अब वेदांत का यह मामला फिलहाल शांत होता दिख रहा है। वेदांत का मामला न केवल व्यक्तिगत संघर्ष रहा, बल्कि इसने सीबीएसई की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया और पारदर्शिता पर एक बड़ी बहस को जन्म दिया था। फिलहाल, बोर्ड की ओर से इस पर कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Just to inform
— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) June 28, 2026
Got my re-evaluation result. pic.twitter.com/gXguhDNDud
513 दिन का लंबा सूखा खत्म: टीम इंडिया को मिले 2 नए सितारे, फिर भी धरी रह गई इस खिलाड़ी की उम्मीद
संस्कृत और AI का संगम: अब डिजिटल तकनीक से संरक्षित होगी भारतीय ज्ञान परंपरा
ब्रिटिश संसद में झूठा बोलने पर सांसद बाहर, किरेन रिजिजू बोले- भारत में PM को अपशब्द कहने पर भी छूट
मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का इलेक्ट्रोलाइट कांड, ड्रिंक पीते ही बना ऐसा चेहरा कि वायरल हो गया वीडियो!
पीओके के निवासियों की पहचान पर पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, भड़के स्थानीय नेता और प्रवासी
WI vs SL: वेस्टइंडीज के दो दिग्गजों का करिश्मा, 401 रनों की साझेदारी से तोड़ा 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
विजन महासागर: हिंद महासागर में भारत की नई ताकत , जानिए पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा से इसका क्या है कनेक्शन
अभिषेक शर्मा के दीवाने हुए फैंस: फीमेल फैन ने हाथ पर लिया ऑटोग्राफ, टैटू बनवाने की जताई इच्छा!
केतन हत्याकांड: लोहागढ़ किले पर सिया का खूनी खेल , पुलिस ने कराया सीन रीक्रिएशन
टिन्नू को फांसी, बाकी को 6 महीने की सजा ... राम मंदिर चंदा गबन मामले में संत के बयान से सियासी पारा गरम