अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के गबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों—अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
संत का विवादित बयान: जाति के आधार पर इंसाफ की मांग राम मंदिर आंदोलन से जुड़े तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले पर बेहद तीखी और विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने टिन्नू यादव को इस गबन का मुख्य सरगना बताते हुए उसे फांसी की सजा देने की मांग की है।
आचार्य ने बाकी आरोपियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, टिन्नू यादव को फांसी हो, लेकिन बाकी जो मिश्रा, शुक्ला और पांडे हैं, उन्हें सिर्फ 6-6 महीने की सजा देकर छोड़ दिया जाना चाहिए। इस बयान ने मामले को अब जातिगत रंग देना शुरू कर दिया है।
दबंगई का आरोप परमहंस आचार्य ने टिन्नू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी दबंगई इतनी बढ़ गई है कि लोग उसके नाम के आगे श्री लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने इसे राम मंदिर की मर्यादा से खिलवाड़ बताया है।
आरोपियों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी रविवार को प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के घर से पैन कार्ड, आधार कार्ड और कई बैंक खातों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने बंद पड़े कमरों को खुलवाकर परिजनों से लंबी पूछताछ की है।
सियासी गलियारों में हड़कंप इस पूरे प्रकरण ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। एक ओर बीजेपी और योगी सरकार इस मामले में बैकफुट पर दिखाई दे रही है, वहीं समाजवादी पार्टी इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सत्तापक्ष पर लगातार हमले कर रही है। एसआईटी अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे इस गबन के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश हो सके।
*यादव जी को फांसी की सजा हो और बाकी मिश्रा–शुक्ला–पांडे जी को 6–6 महीने की सजा हो। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया जाए
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 28, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी केस पर परमहंस आचार्य ने कहा !! pic.twitter.com/sum0wzE9Md
आखिरी ओवर का एब्सोल्यूट सिनेमा : हैट्रिक लेकर अकील हुसैन ने पलटा मैच, फिर भी हार गई टेक्सास सुपर किंग्स!
फ्रांस में हीटवेव का कहर : 1,000 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मची लूट; जानें पूरा हाल
मेरी बर्खास्तगी BJP के विजय रथ के ताबूत की आखिरी कील : लखनऊ का वह सिपाही जिसने हिला दी पुलिस महकमे की नींव
कानपुर मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: आज पूरे दिन थमे रहेंगे मेट्रो के पहिए, जानें कब से बहाल होगी सेवा
अभिषेक शर्मा के दीवाने हुए फैंस: फीमेल फैन ने हाथ पर लिया ऑटोग्राफ, टैटू बनवाने की जताई इच्छा!
ऑपरेशन सिंदूर पर छिड़ा सियासी संग्राम: शहीदों की जानकारी छिपाने के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई
शादी में गोलगप्पे के लिए मची ऐसी जंग , दुकानदार ने अपना लिया अनोखा जुगाड़
IRCTC का धमाकेदार ऑफर: मानसून में बेहद सस्ते में करें दक्षिण भारत यात्रा , देखें पूरा टूर प्लान
खाकी को चुनौती, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: बदायूं में युवक का अहंकार देख सन्न रह गई पुलिस
क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर में माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर देख फैंस हैरान