पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, मामला और भी संगीन होता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केतन की मंगेतर सिया गोयल और मुख्य आरोपी चेतन चौधरी एक क्रिकेट स्टेडियम में साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने जांच को एक नया मोड़ दे दिया है।
वीडियो से बढ़ी पुलिस की उलझन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सिया और चेतन को दर्शक दीर्घा में साथ बैठे और बातचीत करते देखा जा सकता है। पुलिस इस वीडियो को केवल एक फुटेज नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की बड़ी कड़ी मान रही है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन जांच एजेंसियां इसे डिजिटल सबूतों और बयानों से जोड़कर देख रही हैं।
परिवार की भूमिका पर उठे सवाल जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी परिवार को क्रिकेट मैच वाले दिन ही हो गई थी। बावजूद इसके, केतन अग्रवाल के साथ सिया का रिश्ता तय कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि केतन के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जानबूझकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शादी तय करते समय परिवार को दोनों के अवैध संबंधों की कितनी जानकारी थी।
हजारों कॉल और मुलाकातों का जाल पुलिस की जांच के मुताबिक, सिया और चेतन के बीच गहरा संपर्क था। पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच करीब 2,000 फोन कॉल हुए थे। अधिकारियों ने कॉल डिटेल और डिजिटल सबूतों के आधार पर एक विस्तृत टाइमलाइन तैयार की है। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि क्या इन फोन कॉल्स में केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी।
साजिश का प्लान बी और बार-बार नाकाम कोशिश पुलिस के अनुसार, केतन की हत्या अचानक नहीं हुई थी। इसे अंजाम देने के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए गए थे। आखिरकार 18 जून को लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग के दौरान केतन को पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया। शुरुआती जांच में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला था, लेकिन अब वे एक-दूसरे पर जिम्मेदारी मढ़ रहे हैं।
फोरेंसिक टीम की पैनी नजर फिलहाल जांच टीम मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा, चैट और कॉल रिकॉर्ड्स की फॉरेंसिक जांच कर रही है। सिया के माता-पिता और भाई से भी लंबी पूछताछ की गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस साजिश में परिवार की मौन सहमति थी या नहीं। केतन की मौत के बाद से ही यह केस पहेली बनता जा रहा है, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस हर छोटे-बड़े सबूत को बारीकी से खंगाल रही है।
*Chetan and Siya were watching a match that was being broadcast on national television.
— Krisha 🌸 (@KrishaAsiagh) June 27, 2026
Wouldn’t Siya’s parents or some relative have seem them?Siya’s parents knew everything, yet they kept this fact hidden from Ketan. 🤔 pic.twitter.com/B1dhLLf8AH
कूनो नदी को पुनर्जीवन: 43 करोड़ की परियोजना से खिलेंगे गुना के किसानों के चेहरे
भरत तिवारी की तुलना कुत्ते-बिल्ली से: बीजेपी नेता नागमणि कुशवाहा के बयान पर मचा बवाल
दिल्ली हिट एंड रन: तेज रफ्तार थार ने छीना इकलौता चिराग, पिता ने रोते हुए मांगी इंसाफ की गुहार
बंदर के इस वीडियो ने खोली माता-पिता की आंखें: बच्चों की परवरिश का सबसे बड़ा सबक
194 साल के जोनाथन का खास मेहमान: PM मोदी ने सेशेल्स में दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए को खिलाया खाना
राम मंदिर चंदा चोरी: प्रियांक खरगे का पीएम मोदी से सीधा सवाल, पूछा- इस पर कब होगी मन की बात ?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 4 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा स्थगित
सिंहस्थ 2028 की महातैयारी: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा उज्जैन
# बस स्टॉप बना पाठशाला: गुरुग्राम का यह शिक्षक बदल रहा है गरीब बच्चों का भविष्य
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी निगाहें