WWE में नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 से पहले स्मैकडाउन का हालिया एपिसोड बेहद धमाकेदार रहा। इस शो के मुख्य आकर्षण पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ रहे, जिन्होंने रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन के खिलाफ अपना जहरीला रुख खुलकर जाहिर किया है।
अकेले पड़े सिकोआ का कड़ा रुख सोलो सिकोआ अब पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके हैं। उनका MFT ग्रुप टूट चुका है और टांगा लोआ व टामा टोंगा ने उनका साथ छोड़ दिया है। रोमन रेंस ने सिकोआ को वापस बुलाने के लिए जेकब फाटू को भी भेजा था, लेकिन सिकोआ ने इस ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया और साफ कह दिया कि रोमन उन्हें अकेला छोड़ दें।
क्या बोले सोलो सिकोआ? स्मैकडाउन में एलए नाइट ने जब सिकोआ से पूछा कि उन्होंने रॉ (Raw) में जिमी उसो पर हमला क्यों किया, तो सिकोआ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, मैं उस परिवार से नफरत करता हूं। मैं ब्लडलाइन से नफरत करता हूं। मुझे पछतावा है कि मैं कभी उस ग्रुप का हिस्सा था। मैं जेकब, उसोस और ओटीसी रोमन रेंस से नफरत करता हूं।
एलए नाइट के साथ गठबंधन की कोशिश? सिसकोआ ने एलए नाइट के साथ हाथ मिलाने की पेशकश की, ताकि वे मिलकर ब्लडलाइन को बर्बाद कर सकें। हालांकि, एलए नाइट ने फिलहाल सिकोआ पर भरोसा करने से इनकार कर दिया है। नाइट का कहना है कि उन्हें अपना काम अकेले करना पसंद है और वे सिकोआ की नीयत पर शक कर रहे हैं।
क्या भविष्य में होगा बड़ा उलटफेर? भले ही अभी एलए नाइट ने सिकोआ का प्रस्ताव ठुकरा दिया हो, लेकिन WWE के संकेत कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। दोनों स्टार्स का लक्ष्य एक ही है—ब्लडलाइन का विनाश। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में ये दोनों रेसलर्स एक साथ आ सकते हैं, जिससे WWE रिंग में एक नया और घातक ग्रुप देखने को मिल सकता है।
LA Knight: “I’m trying to figure out why you did what you did on Monday.”
— EliteRockerz 𝕏 (@EliteClubS0B) June 27, 2026
Solo Sikoa: “You wanna know why? Because I hate that damn family. I hate the Bloodline. I hate that I was ever a part of that group. I hate Jacob. I hate The Usos. I hate the OTC, Roman Reigns. I hate the… pic.twitter.com/v24rbZmziS
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सुनहरा मौका: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में शुरू हुआ डिमांड सर्वे
मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: 30 जून को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
केतन अग्रवाल हत्याकांड: कातिल मंगेतर को सजा दिलाने के लिए मैदान में उतरे उज्ज्वल निकम, सीएम फडणवीस ने की थी अपील
डाक सेवा गिफ्ट्स का मैसेज है बड़ा धोखा, क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
कल साथ खाया था डिनर, आज दुनिया छोड़ गए : के. भाग्यराज के निधन पर भावुक हुईं तृषा
अक्षय कुमार और सैफ अली खान का धमाका: हैवान की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
ऑपरेशन सिंदूर: शहीद जवानों के नाम सामने आने के बाद रक्षा मंत्रालय और विपक्ष में तकरार, संसद गुमराह करने के लगे आरोप
वायरल होने का खतरनाक शौक : लड़कियों को परेशान करने वाले यूट्यूबर को दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक
भरत तिवारी की तुलना कुत्ते-बिल्ली से: बीजेपी नेता नागमणि कुशवाहा के बयान पर मचा बवाल