अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में हुई हेराफेरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 79.85 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला? ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें मंदिर परिसर में दान स्वरूप आई राशि की चोरी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
किन लोगों पर गिरा गाज? एफआईआर में रामशंकर यादव (टिन्नू), अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव को नामजद किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गणना कक्ष में तैनात बैंक और ट्रस्ट के पर्यवेक्षकों की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध है, जिसकी गहन जांच की मांग की गई है।
चंपत राय के पूर्व ड्राइवर की भूमिका इस मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का है। टिन्नू मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का पूर्व ड्राइवर रह चुका है। हालांकि, विवाद सामने आने के बाद उसने गबन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ईर्ष्यालु लोगों की साजिश बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में अब कड़ी से कड़ी जुड़ रही है।
आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के.सी. वर्मा के अनुसार, सभी आठ आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। सभी को 29 जून (सोमवार) तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। सोमवार को उन्हें भ्रष्टाचार मामलों की विशेष अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे की रिमांड और विस्तृत पूछताछ के लिए अर्जी दे सकती है।
*VIDEO | Ram Temple donation case: Prosecution Officer KC Verma says, Eight accused have been arrested and remanded to judicial custody until June 29 (Monday). They will be produced before the Special Court dealing with corruption-related matters on Monday. A total of Rs 79.85… pic.twitter.com/lkf4D89Lcw
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2026
फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: तबाही के बाद खौफ में लोग
डेब्यू से पहले ही इतिहास: वैभव सूर्यवंशी बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे युवा वॉटरब्वॉय
तालिबानी मार से बौखलाया पाकिस्तान: भारत पर मढ़ा दवाई के डिब्बे में ड्रोन भेजने का बेतुका आरोप
क्या है ऑपरेशन अमिस्ताद ? भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए भारत की दोस्ती का संदेश
भागलपुर में नशे की घेराबंदी: शराब से आगे बढ़कर स्मैक के जाल में फंसे युवा, सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़
बीजिंग की 109 मंजिला इमारत से टकराया विमान: कांच तोड़कर अंदर फंसा प्लेन, आधे हिस्से के परखच्चे उड़े
डेब्यू का इंतज़ार, पर जीत लिया दिल: वैभव सूर्यवंशी का मैदान पर दिखा खास अंदाज
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान: डेब्यू मैच में ही टूटने जा रहे हैं सचिन-रोहित के ये 5 बड़े रिकॉर्ड
उधार की पोल, पिता की तस्वीर और अटूट हौसला: जी सिंधुश्री ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, एशियन गेम्स का रास्ता खुला
वापसी के साथ बेन स्टोक्स का तूफानी कहर, फिर भी न्यूजीलैंड के पहाड़ जैसे स्कोर से मुश्किल में इंग्लैंड