भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित सुरखीकल इलाके में गुरुवार सुबह 25 वर्षीय सूरज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। सूरज का शव उसके साथ रह रही महिला के घर के बाहर पाया गया। महिला का दावा है कि सूरज ने खुद सीढ़ी की खिड़की से कूदकर जान दी है, जबकि परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं।
महिला के अनुसार, सूरज शराब का आदी था और गुरुवार सुबह नशे की हालत में घर लौटा था। महिला का कहना है कि जब सूरज ने दरवाजा खटखटाया, तब अंदर उसकी बेटी स्नान कर रही थी। उसने सूरज को थोड़ी देर रुकने के लिए कहा, लेकिन इसी बीच वह अनियंत्रित होकर या गुस्से में खिड़की से नीचे कूद गया।
मृतक के भाई विक्की और अन्य परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताया है। परिवार का आरोप है कि सूरज का इस महिला के साथ पिछले 10-12 वर्षों से संबंध था। परिजनों के मुताबिक, सूरज अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा महिला पर खर्च करता था। जब भी घरवाले सूरज की शादी कहीं तय करते, यह महिला वहां पहुंचकर उसे तुड़वा देती थी। मां का आरोप है कि महिला सूरज को डरा-धमकाकर अपने चंगुल में फंसाए रखती थी।
स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि महिला के गले और हाथों पर चोट व घसीटने के गहरे निशान थे। इससे यह संदेह गहरा गया है कि जान देने से पहले या उस दौरान कमरे के भीतर कोई हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बरारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने खिड़की और कमरे से फिंगरप्रिंट्स व अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फिलहाल लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग इस मौत की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
क्या फिर टकराएंगे बाहुबली और भल्लादेव? प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दी बाहुबली 3 की ओर इशारा!
सर्पदंश से मौत पर मधेपुरा में बवाल: डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों पर FIR, लापरवाही का आरोप
क्या बाहुबली 3 की हो गई है पुष्टि? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
सहरसा में 240 नए सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जांच के लिए बने 7 स्पेशल काउंटर
जन्मदिन पर अनोखा तोहफा : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर छठे दिन भी प्रदर्शन जारी
नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल: सफर लंबा है, हर लड़ाई लड़ता रहूंगा
राम मंदिर में दान की गई चांदी की ईंटें कहाँ गायब हुईं? संजय राउत और सिंधी समाज ने ट्रस्ट से मांगा जवाब
क्या बाहुबली 3 की हो गई है तैयारी? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का तूफान : नेट्स में भारतीय गेंदबाजों की ली क्लास
राम मंदिर चंदा विवाद: उद्धव ठाकरे की चांदी की ईंट और 1 करोड़ का हिसाब मांग रहे संजय राउत