इतिहास रचने वाली फ्रेंचाइजी की वापसी? एसएस राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा की परिभाषा बदल दी थी। भव्य विजुअल इफेक्ट्स, दमदार एक्शन और बेहतरीन कास्टिंग के दम पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब सालों बाद, फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस की उम्मीदें फिर से परवान चढ़ गई हैं।
वायरल क्लिप ने बढ़ाई हलचल सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री बाहुबली: द टॉर्चबियरर का एक छोटा सा क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य कलाकार प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फिल्म के अगले पार्ट की संभावना को लेकर जो बातें कही गई हैं, उसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
राणा और प्रभास का खास इशारा वीडियो में राणा दग्गुबाती कहते हैं, मुझे नहीं पता कि मुझे यह सबके सामने कहना चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली यहां नहीं हैं, तो मैं बस इतना कहूंगा कि दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी... इसके बाद प्रभास मुस्कुराते हुए अपनी तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिसे दर्शक बाहुबली 3 की आधिकारिक पुष्टि के रूप में देख रहे हैं।
फैंस में जबरदस्त उत्साह क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन थम नहीं रहा है। लोग इसे बाहुबली 3 की अधिकारिक घोषणा मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह रोंगटे खड़े कर देने वाला पल है, वहीं दूसरे ने इसे भारतीय सिनेमा का सबसे बेहतरीन पार्ट बताया है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्टार्स का यह अंदाज उम्मीद जगाने के लिए काफी है।
बॉक्स ऑफिस का बाहुबली इतिहास 2015 में बाहुबली: द बिगिनिंग के साथ शुरू हुई इस गाथा ने वैश्विक स्तर पर धूम मचाई थी। इसका सीक्वल बाहुबली: द कन्क्लूजन तो और भी बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ, जिसने दुनिया भर में करीब 1788 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यदि तीसरा पार्ट आता है, तो यह निश्चित रूप से सिनेमाघरों में किसी उत्सव से कम नहीं होगा।
#Baahubali3 is ON ✅🔥
— Movies Singapore (@MoviesSingapore) June 26, 2026
“The world 🌎 may not be ready yet, but there’ll be more #Baahubali… Baahubali…..3.”
— #RanaDaggubati pic.twitter.com/CxxkI4NqlI
जॉन अब्राहम की क्रिकेट के मैदान पर धांसू एंट्री: अब यूरोपियन लीग में आजमाएंगे अपना दम
क्या बाहुबली 3 की हो गई है तैयारी? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
दिल्ली बनाम चेन्नई: पहली बार साउथ पहुंचे युवक ने खोला राज, बताया कौन सा शहर है बेहतर
सहरसा में 240 नए सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जांच के लिए बने 7 स्पेशल काउंटर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान: डेब्यू मैच में ही टूटने जा रहे हैं सचिन-रोहित के ये 5 बड़े रिकॉर्ड
CJP का अनोखा बर्थडे गिफ्ट: शिक्षा मंत्री को भेजा इस्तीफा पत्र, कहा- बस अंगूठा लगाना बाकी है
धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन और अनोखा उपहार : जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग तेज
मातम में बदली खुशी: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिये; 4 की मौत
राबड़ी देवी का नया पता: भगवा हटा, चटक हरे रंग में रंगा नया बंगला, 29 जून है डेडलाइन
श्रावणी मेला 2026: सावन के बाद भादो में भी मिलेंगी मेला जैसी सुविधाएं ? जानिए विधायक ने क्या दिया आश्वासन