अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान के पैसों को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। मंदिर में हुई चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है, और अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दान की गई कीमती सामग्रियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संजय राउत का गंभीर आरोप संजय राउत ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिवसेना ने मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये और 4 किलो वजन की एक पवित्र चांदी की ईंट दान की थी। उन्होंने दावा किया कि सालों बीत जाने के बाद भी उन्हें ट्रस्ट की ओर से न तो कोई रसीद मिली है और न ही कोई अपडेट। राउत ने इसे लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है।
8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की शिकायत पर राम जन्मभूमि थाने में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोपियों में रामशंकर यादव (टिन्नू), अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।
योगी सरकार की विशेष जांच (SIT) इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा है कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसआईटी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
आरोपियों की धरपकड़ जारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सभी नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों के घरों से लाखों रुपये नकद बरामद होने की भी सूचना है। फिलहाल, प्रशासन इस करोड़ों रुपये के घोटाले की परतें खोलने में जुटा है।
*“Serious questions over the missing 4 kg silver brick donated by Shiv Sena for the Ram Mandir construction in Ayodhya.
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 26, 2026
Uddhav Thackeray ji had generously contributed ₹1 crore + this sacred silver brick in the presence of thousands of Shiv Sainiks & saints. Yet, years later, no… pic.twitter.com/fy1HoTTg3n
थाने में पैर फैलाकर बैठी महिला कांस्टेबल: बुजुर्ग के अपमान पर गिरी गाज, हुई सस्पेंड
नागपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प: GMR के हाथ में कमान, अब सिंगापुर-दुबई के लिए उड़ान की तैयारी
बॉलीवुड के किंग के 34 साल: मैंगलोर में शाहरुख खान का धमाकेदार जश्न
हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए! : नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को अनोखा जन्मदिन का तोहफा
मातम में बदली खुशी: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिये; 4 की मौत
मुहर्रम से पहले सहरसा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन , SP बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पासपोर्ट नागरिकता विवाद: क्या अब आपका पासपोर्ट आपकी भारतीय होने की गारंटी नहीं है?
होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर भड़की आग: ईरान का मिसाइल हमला और नया रूट विवाद
पुणे मर्डर: दोषी है तो बेटी को उसी जगह से धक्का दे दो, आरोपी सिया की मां का चौंकाने वाला बयान
FIFA वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स का जलवा, ट्यूनीशिया को हराकर ग्रुप F में किया टॉप