बेंगलुरु में कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ फेम कृषि थापांडा के घर पर उनके एक दोस्त की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय बिजनेसमैन वैशाक उपाध्याय के रूप में हुई है।
घटना के समय घर पर अकेले थे वैशाक पुलिस के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के आरआर नगर इलाके में स्थित एक्ट्रेस के अपार्टमेंट की है। घटना के वक्त कृषि थापांडा घर पर मौजूद नहीं थीं और किसी काम के सिलसिले में नेलमंगला गई हुई थीं।
एक्ट्रेस को भेजे थे हैरान करने वाले मैसेज जांच में सामने आया है कि जान देने से पहले वैशाक ने कृषि को फोन करने की कोशिश की थी। जब एक्ट्रेस ने फोन नहीं उठाया, तो वैशाक ने उन्हें कुछ मैसेज भेजे। इन संदेशों से स्पष्ट संकेत मिल रहे थे कि वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं।
परिवार के पहुंचने से पहले ही सब खत्म मैसेज देखने के बाद कृषि ने तुरंत वैशाक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिवार के सदस्य अपार्टमेंट पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने तक वैशाक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानूनी पचड़ों में फंसे थे वैशाक मृतक वैशाक उपाध्याय का नाम इस साल की शुरुआत में विवादों में रहा था। उन्हें बिजनेसमैन अरविंद रेड्डी से जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि वैशाक ने कूरियर के जरिए धमकी भरा पत्र भेजकर करोड़ों रुपये की मांग की थी। वह इस मामले में जमानत पर बाहर थे।
कौन हैं कृषि थापांडा? कृषि थापांडा कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2016 में फिल्म अकीरा से डेब्यू किया था और बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट काफी चर्चा में रही थीं। हाल ही में उन्हें फिल्म गाना में देखा गया था। इस दुखद घटना के बाद से अभिनेत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Kannada actress Krishi Thapanda s friend commits suicide in her Bengaluru apartment
— ANI Digital (@ani_digital) June 25, 2026
Read @ANI Story Ihttps://t.co/gZeVUCrNBP#krishiThapanda #Bengaluru #Suicide #EntertainmentFocus pic.twitter.com/y0AwnKRkfc
क्या बाहुबली 3 की हो गई है तैयारी? प्रभास के इशारे ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
सहरसा मंडी अपडेट: मक्का-गेहूं के दाम में गिरावट, चावल ने पकड़ी रफ्तार; जानें आज के ताजा भाव
रामलला के दरबार में केजरीवाल का तीखा प्रहार: चढ़ावा चोरी महापाप, FIR तो महज दिखावा
कामाख्या मंदिर के कपाट खुले: अंबुबाची मेला संपन्न, भक्तों का उमड़ा सैलाब
प्रैक्टिस ग्राउंड पर पानी पीते ही भड़के वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया बड़ा सवाल
श्रावणी मेला 2026: सावन के बाद भादो में भी मिलेंगी मेला जैसी सुविधाएं ? जानिए विधायक ने क्या दिया आश्वासन
वेनेजुएला की मदद को आगे बढ़ा भारत का ऑपरेशन अमिस्ताद , एलीट फोर्स के साथ भेजी 35 टन जीवन रक्षक सामग्री
क्रिकेट जगत में पसरा मातम: सड़क हादसे में उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर का निधन
हाथों में तलवारें, टूटे बैरिकेड्स: उत्तराखंड बॉर्डर में निहंग सिखों का हुजूम, देहरादून में हाई अलर्ट
मातम में बदली खुशी: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिये; 4 की मौत