आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही दो टी20 मैचों की सीरीज से पहले भारतीय खेमे में सबसे ज्यादा चर्चा युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की है। टीम के पहले नेट सेशन के दौरान सभी की निगाहें इसी युवा खिलाड़ी पर टिकी रहीं, जो अब भारतीय क्रिकेट का नया पोस्टर बॉय बनता जा रहा है।
गौतम गंभीर की वैभव को खास सलाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट कोच सितांशु कोटक ने वैभव के साथ हेड कोच गौतम गंभीर की बातचीत का खुलासा किया। कोटक ने कहा, गौतम ने वैभव से साफ कहा है कि वह इस मौके का लुत्फ उठाएं। उन्हें टीम में किसी बाहरी दबाव की तरह नहीं बल्कि अपने घर जैसा महसूस करना चाहिए। उनकी बल्लेबाजी तकनीक और इरादे (इंटेंट) लाजवाब हैं।
डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार क्या वैभव पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? इस पर कोटक ने कहा, टीम कॉम्बिनेशन पर अंतिम फैसला शाम को लिया जाएगा। वैभव में जबरदस्त टैलेंट है और जब सही समय आएगा, तो वह जरूर डेब्यू करेगा। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कल खेलेगा या दूसरे मैच में।
टैलेंट का अंबार सिरदर्द नहीं, वरदान है भारतीय टीम में मौजूद प्रतिभाओं की भरमार पर कोटक ने कहा कि यह कोई सिरदर्द नहीं, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों को कभी नजरअंदाज नहीं करेगा जो पहले से प्रदर्शन कर रहे हैं। नए खिलाड़ियों को अपने मौके के लिए सही समय का इंतजार करना पड़ता है।
घरेलू क्रिकेट का अनुभव और भविष्य कम घरेलू क्रिकेट खेलने के सवाल पर कोटक ने कहा कि वैभव का खेल परिपक्व है। उन्होंने कहा, उसे बस यह अहसास कराने की जरूरत है कि वह इस टीम का अहम हिस्सा है। हमारी कोचिंग तकनीक हर खिलाड़ी के लिए समान है। जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रहा है, वह एक असाधारण टैलेंट है।
स्टेडियम में वैभव का क्रेज आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। मैच के टिकटों के लिए मची होड़ को देखकर पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि छोटा स्टेडियम भी इस युवा प्रतिभा को देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ के आगे कम पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कल वैभव तिरंगे के साथ मैदान पर उतरते हैं या नहीं।
Vaibhav Suryavanshi during his first practice session with senior Indian team and he had some discussion with coach Gautam Gambhir after session.🇮🇳❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 25, 2026
Ig India debut is loading for Vaibhav👀 pic.twitter.com/ensYhEGrDf
यूपी-दिल्ली का इंतजार खत्म: मॉनसून की आहट, जल्द होगी झमाझम बारिश
अंधेरे में चीखें, मलबे में दबे लोग! वेनेजुएला भूकंप की रोंगटे खड़े करतीं तस्वीरें
FIFA वर्ल्ड कप 2026: नॉकआउट की रेस में 13 टीमों की एंट्री, उलटफेर का दौर जारी
मेरी बेटी भी दोषी हो तो उसे किले से नीचे फेंक दो : केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी के माता-पिता का बड़ा बयान
11.80 लाख की सब्सिडी: 10 गायों के साथ शुरू करें अपना डेयरी बिजनेस, योगी सरकार देगी आधा खर्च
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश को धूल चटाकर सेमीफाइनल की दहलीज पर भारत
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राई धरती, युद्ध जैसी तबाही और आपातकाल
जयपुर की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ पत्नी ने किया हंगामा
यूपी के 6.18 लाख गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ सच, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
ट्रेंट ब्रिज में कीवियों का तूफान: 96 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इंग्लैंड की जमीं पर रचा इतिहास