जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टोंक रोड स्थित गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। सड़क के बीचों-बीच हुए इस हंगामे ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सरेराह शुरू हुआ विवाद वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पति और उसकी महिला मित्र से तीखी बहस कर रही है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सड़क पर हो रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
लंबे समय से थी शक की सुई सूत्रों के अनुसार, पत्नी को काफी समय से अपने पति के चरित्र पर शक था। वह कुछ दिनों से पति की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने उनका पीछा किया और जैसे ही दोनों गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, पत्नी ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा और गाली-गलौज हुई।
पुलिस तक पहुंचा मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी हरकत में आई है। हालांकि, गांधी नगर थाना पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई।
गौरतलब है कि यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी आधिकारिक स्रोत ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
*#जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने अपने पति को एक महिला साथी के साथ पकड़ा, जिसके बाद सड़क पर तीखी बहस शुरू हो गई। यह बहस मारपीट में बदल गई, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।#Jaipur #ViralVideo #RajasthanNews #StreetBrawl pic.twitter.com/gXJ3xYnzr5
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) June 25, 2026
विदेशी हाइवे पर इंसाफ : बीवी से छेड़छाड़ हुई तो भारतीय युवक ने सरेआम दबोचा, वीडियो वायरल
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई बिहार की सियासत, RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार पर बड़ा हमला
11.80 लाख की सब्सिडी: 10 गायों के साथ शुरू करें अपना डेयरी बिजनेस, योगी सरकार देगी आधा खर्च
मेयर कर रही थीं मुंबई सुरक्षित का दावा, पीछे से गटर में समा गया निगम कर्मचारी
फीफा वर्ल्ड कप में शर्मनाक हरकत: कतर के खिलाड़ी ने तोड़ा विरोधी का पैर, मिला 5 मैचों का बैन
1983 का सपना, 2026 में बड़ी कामयाबी: DRDO के नेत्र को मिली फाइनल मंजूरी, भारतीय वायुसेना हुई सुपरपावर
क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा इंटरनेशनल डेब्यू? बेलफास्ट पहुंचे माता-पिता, वीडियो से बढ़ी हलचल
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार, कोच ने क्यों कहा अभी इंतजार करना होगा ?
टीएमबीयू में गूंजी थाली की थाप: हटाए गए अतिथि शिक्षकों का अनोखा विरोध, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा
रील के चक्कर में कबाड़ हुआ लाखों का ट्रैक्टर: स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, खेत में मचा गदर