भागलपुर: गुरुवार की सुबह दक्षिणी शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए भारी परेशानी लेकर आई। अलीगंज पावर सब स्टेशन के विक्रमशिला फीडर में आई तकनीकी खराबी के कारण करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे करीब एक लाख की आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
पेयजल का संकट और दैनिक दिनचर्या प्रभावित सुबह उठते ही बिजली गुल होने से घरों की पानी की टंकियां खाली रह गईं। कामकाजी लोगों, स्कूली बच्चों और गृहिणियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी के अभाव में सुबह की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीषण उमस और गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे आक्रोश बढ़ गया।
11KV लाइन में फॉल्ट से बढ़ी मुश्किल बिजली विभाग के अनुसार, विक्रमशिला फीडर की 11 हजार वोल्ट (11KV) की मुख्य ओवरहेड लाइन में अचानक बड़ा फॉल्ट आ गया था। फॉल्ट का सटीक स्थान पता न चलने के कारण मरम्मत में समय लगा। कनीय अभियंताओं की देखरेख में लाइनमैनों ने फीडर की सघन पेट्रोलिंग की और कई हिस्सों में जांच के बाद खराबी को दुरुस्त किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
डेढ़ दर्जन मोहल्ले रहे अंधेरे में इस पावर कट का असर मुख्य रूप से कमलनगर कॉलोनी, सिकंदपुर, हसनगंज, कलबगंज, वारसलीगंज, मिरजानहाट और मोहद्दीनगर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों में देखने को मिला। भारी उमस के बीच घंटों बिजली गायब रहने से स्थानीय उपभोक्ताओं में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ भारी आक्रोश है।
अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई की चर्चा इस बीच, बिजली विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर यह भी है कि अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी जारी है। पटना से लेकर नोएडा और दिल्ली तक फैले उनके 6 ठिकानों पर हुई कार्रवाई में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, पवन सिंह के साथ जमकर थिरके क्रिकेटर
क्या सस्ते होंगे हवाई सफर? क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद सरकार का बड़ा संकेत
किर्गिजस्तान में MBBS करना हुआ अब और भी सख्त, बदल गए एडमिशन के नियम
7.1 की तीव्रता से दहला वेनेजुएला: भूकंप के खौफनाक वीडियो आए सामने, मची तबाही
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, जानें ICC का ये खास नियम
गंगा के कहर पर पैनी नजर: ज्ञानिदास टोला में कटाव निरोधी कार्यों की जांच, संवेदकों को सख्त चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की राजनीति में बड़ी एंट्री, बने बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष
ओडिशा की राजनीति में बड़ा उलटफेर: पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन ने थामा शंख , नवीन पटनायक की मौजूदगी में हुई एंट्री
इंसानों की नौकरी छीनने के बाद अब रोबोट सड़क पर मांग रहा भीख, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
गोवा: बागा बीच पर फोटो खिंचवाने का शौक पड़ा भारी, लहरों ने निगला टूरिस्ट