चीन की सड़कों का अजीबोगरीब नजारा सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चीन के सिचुआन प्रांत में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क के किनारे घुटनों के बल बैठा लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। यह नजारा न केवल अजीब है, बल्कि भविष्य की डिजिटल दुनिया की एक डरावनी और मजाकिया तस्वीर भी पेश कर रहा है।
QR कोड से मांग रहा है चंदा इस रोबोट का भीख मांगने का अंदाज बिल्कुल हाईटेक है। उसने अपने सामने एक ट्रे रखी है, जिसमें डिजिटल दान के लिए एक QR कोड लगा हुआ है। इतना ही नहीं, रोबोट की बॉडी पर एक एलईडी डिस्प्ले और लाउडस्पीकर भी है, जिससे बार-बार यह आवाज आ रही है: मेरे पास बैटरी रिचार्ज करने के पैसे नहीं हैं, कृपया बिजली का बिल भरने में मदद करें।
क्या है इस रोबोट की सच्चाई? रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोई आम रोबोट नहीं, बल्कि चीन की प्रसिद्ध कंपनी यूनिट्री का लेटेस्ट Unitree G1 ह्यूमनॉइड मॉडल है। यह वही मॉडल है जिसने हाल ही में ज्वालामुखी पर चढ़ाई करके सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल, लोग इसे किसी कंपनी का अनोखा मार्केटिंग स्टंट मान रहे हैं, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इंसानों और भिखारियों के लिए बड़ी चुनौती? इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि AI ने पहले नौकरियां छीनीं और अब यह भिखारियों के लिए भी कॉम्पिटिशन बन गया है। एक यूजर ने लिखा, अब हमें 10 हजार डॉलर के रोबोट से भीख मांगने में मुकाबला करना पड़ेगा, जो हमसे ज्यादा अनुशासित और फ्रेश दिखता है।
बदलता दौर और भविष्य के संकेत भले ही यह एक प्रैंक या मार्केटिंग का तरीका हो, लेकिन यह वीडियो इस बात को दर्शाता है कि तकनीक हमारे जीवन के हर पहलू में कितनी गहराई तक घुस चुकी है। आज रोबोट कुंग-फू कर रहे हैं, मंदिरों में सेवा कर रहे हैं और अब सड़क पर भीख भी मांग रहे हैं। एआई के इस युग में मानवीय और मशीनी दुनिया के बीच की रेखा लगातार धुंधली होती जा रही है।
Humanoid robots have been spotted begging on the streets of China with signs asking people to pay their electricity bills
— Dexerto (@Dexerto) June 22, 2026
The robots display QR codes for donations and have appeared in multiple cities pic.twitter.com/X7kM6IgG8m
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: संजय सिंह आज SIT को सौंपेंगे सबूतों का पिटारा
वेनेजुएला में प्रलय: 39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली भूकंप, इमारतों के मलबे में तब्दील होने का खौफनाक मंजर
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
एयरपोर्ट पर रोनाल्डो से मांगी घड़ी और चश्मा, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए फैंस
क्रिकेट का नया पावर कपल : वैभव के बाद अब 10 साल के भाई आशिर्वाद का धमाका, एक पारी में ठोके 168 रन
क्या NCERT की कृष्णा किताब में शाकाहार-मांसाहार का भेदभाव है? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
सामंथा रुथ प्रभु ने दी खुशखबरी: मैटरनिटी ब्रेक का ऐलान कर खुद की कन्फर्म प्रेग्नेंसी
981 दिन का लंबा इंतजार खत्म: मैदान पर लौटते ही भावुक हुए नेमार, आंखों में छलके आंसू
फ्लाईओवर पर बर्थडे टशन पड़ा भारी: पत्नी के लिए बिछाया था रेड कारपेट, अब हवालात में कटेगी रात
प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में परोसा गया मक्खी वाला खाना , यात्रियों में भारी आक्रोश