अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के केयी पान्योर जिले में बुधवार तड़के अचानक आई बाढ़ और भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं।
नीपको कॉलोनी में भारी तबाही सबसे अधिक नुकसान याजाली सर्कल के तहत पूसा स्थित नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में हुआ है। यहां अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से विवेकानंद केंद्र विद्यालय की शिक्षिका 35 वर्षीय निर्मला गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, बचाव टीम अब भी चार लापता लोगों- एलेश मारक, बलारी मारक, ताओ अंजिना और सौरव कुमार की तलाश कर रही है। खराब मौसम के कारण बुधवार शाम को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा, जो गुरुवार सुबह फिर से शुरू किया गया।
निर्माणाधीन दीवार ढहने से बढ़ा खतरा आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलू के अनुसार, एक निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल के ढहने से रिहायशी इलाकों में पानी का बहाव अनियंत्रित हो गया। सरकारी आंकड़ों में 18 घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों का अनुमान है कि यह संख्या 50 के पार हो सकती है। SDRF की टीम ने अब तक कई लोगों को सुरक्षित बचाया है, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जीरो शिफ्ट किया गया है।
वायुसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना को तैनात किया गया है। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से ईटानगर से पिटापूल तक 350 किलोग्राम राहत सामग्री, रबर बोट और NDRF के जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर और अधिक एयर सपोर्ट लेने की तैयारी रखी है।
सड़क संपर्क कटा, 6 जिले प्रभावित प्राकृतिक आपदा का सीधा असर राज्य के बुनियादी ढांचे पर पड़ा है। भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-13 कई स्थानों पर बंद हो गया है, जिससे केयी पान्योर, क्रा दादी, कुरुंग कुमे और लोअर सुबनसिरी सहित छह जिलों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। सीमा सड़क संगठन (BRO) मार्ग बहाली के लिए युद्धस्तर पर जुटा है।
फिलहाल, पन्योर लोअर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का बिजली उत्पादन एहतियातन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फिलहाल इन क्षेत्रों की यात्रा न करने और नदी के तटीय इलाकों में न जाने की सख्त चेतावनी दी है।
Deeply saddened by the loss of lives & the devastation caused by the floods & landslides in Keyi Panyor District in Arunachal Pradesh. My heartfelt condolences to the bereaved families & prayers for the speedy recovery of those injured.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 25, 2026
The safety & well-being of our people… pic.twitter.com/TvEtqP3int
भागलपुर: 4 घंटे गुल रही बिजली, 1 लाख की आबादी बेहाल; पानी के लिए तरसे लोग
राम मंदिर ट्रस्ट: वित्तीय धांधली के आरोपों पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राज़ील का जलवा, मेक्सिको का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और बाहर होने वाली टीमों की लिस्ट
कुरान से चलेगा भारत ? महाराष्ट्र विधानसभा में सना मलिक के बयान पर क्यों मचा बवाल
आधी रात अचानक थाने पहुंचे नए SP, खगड़िया पुलिस महकमे में मची खलबली
ऑस्कर 2026: विशाल भारद्वाज समेत 6 भारतीय दिग्गज अब चुनेंगे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
वेनेजुएला में डबल भूकंप से मचा तांडव: सिमोन बोलिवर एयरपोर्ट तबाह, उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द
दुनिया भर में भूकंप का तांडव: वेनेजुएला में गिरी 22 मंजिला इमारत, भारत और नेपाल में भी डोली धरती
आईपीएल में धमाका: हार्दिक और सूर्या का मुंबई इंडियंस से बाहर होना तय! जानें कौन सी टीमें लगाएंगी बड़ी बोली
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, पवन सिंह के साथ जमकर थिरके क्रिकेटर