वेनेजुएला में प्राकृतिक आपदा ने कोहराम मचा दिया है। देश के तटीय इलाकों में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने तबाही का मंजर पेश किया है। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.1 और 7.5 मापी गई है, जिसके बाद से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है।
एक मिनट में दो जोरदार झटके अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पहला झटका शाम 6:04 बजे मोरोन के पास महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 7.1 थी। इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा शक्तिशाली भूकंप आया। दोनों भूकंपों का केंद्र जमीन से महज 10 से 13 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसने सतह पर विनाशकारी असर छोड़ा है।
राहत और बचाव के लिए आपातकाल भूकंप के कारण राजधानी काराकस समेत कई शहरों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। हजारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। काराकस के अल्तामिरा इलाके में 22 मंजिला एक पूरी इमारत महज कुछ सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अन्य कई बहुमंजिला इमारतों के गिरने या उनमें गहरी दरारें आने की खबरें हैं।
एयरपोर्ट पर मची चीख-पुकार कराकस के माईकेटिया एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में भूकंप के दौरान अफरा-तफरी का मंजर साफ दिख रहा है। झटके महसूस होते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और वहां चीख-पुकार मच गई। एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
जापान भी दहला इस बीच, दुनिया के दूसरे छोर पर स्थित जापान में भी गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इवाते के पूर्वी तट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है। फिलहाल, वेनेजुएला में हालात सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
😭Imágenes en Vivo del horror del Terremoto en Caracas…
— Dra Perez (@cperez1962) June 24, 2026
Dios los cuide y q el daño humano sea lo menor posible…
Dios bendiga a esa tierra bendita! pic.twitter.com/z3NTRu5sCK
रोहित शर्मा हुए क्लीन बोल्ड : पत्नी रितिका के साथ कार सीट को लेकर हुई क्यूट नोंक-झोंक, वीडियो वायरल
मुझे बदनाम करने की साजिश : कथित वीडियो विवाद पर आर-पार के मूड में CM भगवंत मान
सुपौल में भरत तिवारी के लिए इंसाफ की गूंज: पौधारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की मांग
T20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग का महाविवाद : हेली मैथ्यूज के विकेट पर मचा बवाल, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
981 दिन का लंबा इंतजार खत्म: मैदान पर लौटते ही भावुक हुए नेमार, आंखों में छलके आंसू
IND W vs BAN W: करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश की इन 3 खिलाड़ियों से सावधान रहें हरमनप्रीत की वुमेन इन ब्लू
पासपोर्ट नहीं, आधार भी नहीं: तो भारत में अपनी नागरिकता कैसे साबित करें?
राम मंदिर जमीन घोटाले के सबूत: संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 दस्तावेज, पूछा- अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?
16 साल से कम उम्र के क्रिकेटर्स के लिए क्यों अलग होता है ड्रेसिंग रूम? वैभव सूर्यवंशी के मामले में क्या कहते हैं नियम
बिहार में मौसम का डबल अलर्ट : अगले 3 दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का कहर