सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक लोगों से क्या-क्या नहीं करवा रही है। असम के गुवाहाटी से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसने आम जनता को गुस्से से भर दिया है। यहां के कुमार भास्कर वर्मा फ्लाईओवर पर एक कारोबारी ने अपनी पत्नी का जन्मदिन इतनी धूमधाम से मनाया कि पूरा रास्ता ही जाम हो गया।
रेड कारपेट और आतिशबाजी: सड़क बनी बैंक्वेट हॉल कारोबारी गौतम बरुआ ने जन्मदिन के लिए किसी आलीशान होटल या फॉर्महाउस के बजाय शहर के सबसे व्यस्त फ्लाईओवर को चुना। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फ्लाईओवर के बीचों-बीच रेड कारपेट बिछाया गया, महंगी लग्जरी गाड़ियां आड़ी-तिरछी खड़ी की गईं और जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी तक की गई। यह वीआईपी कल्चर का ऐसा प्रदर्शन था, जिसमें आम लोगों की सुरक्षा को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई: 14 लोग हिरासत में जैसे ही पार्टी का वीडियो वायरल हुआ, गुवाहाटी पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग, यातायात बाधित करने और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने के आरोप में पुलिस ने कारोबारी गौतम बरुआ, उनकी पत्नी और जश्न में शामिल अन्य 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पार्टी में इस्तेमाल की गई चार लग्जरी गाड़ियाँ भी ज़ब्त कर ली हैं।
इतना पैसा, फिर भी सड़क ही मिली? : जनता का फूटा गुस्सा इस घटना ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, इतना पैसा है, फिर भी वेन्यू के लिए सड़क ही मिली? क्या इन्हें लगता है कि शहर की सड़कें इनकी जागीर हैं?
वहीं, कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन रसूखदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक संपत्ति को अपना निजी आयोजन स्थल समझने की हिम्मत न करे। फिलहाल, यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Businessman Gautam Baruah was detained by Bharalumukh Police on Monday after a video showing a birthday celebration atop the Kumar Bhaskar Varma Flyover in Guwahati went viral on social media.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 23, 2026
According to police officials, Baruah was summoned for questioning in connection with… pic.twitter.com/TSRHU8nZ2t
बेंगलुरु मेट्रो ठप: आईटी प्रोफेशनल्स का स्ट्रगल , ऑटो-कैब न मिलने पर ट्रकों में लटककर घर लौटने को मजबूर
मुंबई लोकल में खूनी खेल: खिड़की बंद कराने के मामूली विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल, साजिश की परतें देख लोग हैरान
100 चालान, 27,500 का जुर्माना! 50% छूट लेने पहुंचे शख्स को मिली जमीन छूती लंबी रसीद
पासवर्ड का झंझट खत्म! अब सिर्फ OTP से सुलझेंगी आपकी पेंशन की दिक्कतें, लॉन्च हुआ ‘पेंशन सहायक’ AI पोर्टल
CUET UG 2026: 4 विषयों में 100 परसेंटाइल के बावजूद क्यों नहीं बना टॉपर? NTA के टॉपर फॉर्मूले पर मचा बवाल
ईरान जाने का प्लान कर रहे हैं? भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
राजकुमार राव की प्रहार का टीजर रिलीज: न्याय के योद्धा के रूप में छाए एक्टर, फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर!
क्या आसिम मुनीर के डिप्लोमैटिक जाल में फंस गए ईरान के राष्ट्रपति? मानद उपाधि देकर साधे कई निशाने
भगवान राम की शक्ति पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा प्रहार, बोले- जो अपना मंदिर नहीं बचा सकते, वो आपका क्या करेंगे?