लीड्स: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लीड्स में खेले गए एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन के विशाल अंतर से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
एलिस पेरी का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और बेथ मूनी बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी ने पारी को संभाला। पेरी ने 71 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल ने 39 रन का बहुमूल्य योगदान दिया।
अंत में एनाबेल सदरलैंड (27) और निकोला कैरी (नाबाद 26) की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी पाकिस्तानी बल्लेबाजी 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी। मुनीबा अली ने 32 रनों की कोशिश जरूर की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा।
टीम की खराब फील्डिंग और रनिंग बिटवीन द विकेट का खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा, जिसमें तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं। एलिस पेरी ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरते हुए शुरुआती दो विकेट झटके। नतीजतन, पूरी पाकिस्तानी टीम मात्र 86 रनों पर ढेर हो गई।
सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम 113 रनों की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज के अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं। शानदार नेट रन रेट के साथ टीम अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के काफी करीब है।
अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें लॉर्ड्स में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। यह मैच ग्रुप स्टेज के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
Australia cruise past Pakistan to register a fourth win on the trot at the #T20WorldCup 👌
— ICC (@ICC) June 23, 2026
📝: https://t.co/mGYggODO52 pic.twitter.com/YOfUeA9OUO
रांची के JSCA स्टेडियम में खौफनाक मंजर: JPL फाइनल के दौरान मची भगदड़, 35 से ज्यादा घायल
दिल्ली के उद्योग भवन के पास भीषण आग: 200 मजदूरों के आशियाने जलकर हुए राख
ईरान जाने का प्लान है? रुकिए, भारत सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी
लखनऊ अग्निकांड: मरना तय था, इसलिए कूद पड़ा , आग के बीच फंसे युवक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां
जून की गर्मी में हुडी का रहस्य और प्रेमी का डिजिटल जाल : कैसे सुलझी केतन अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कमाई साम्राज्य: विराट कोहली से 10 गुना ज्यादा है नेटवर्थ, जानें कैसे कमाते हैं अरबों
शादी से पहले ही इंटरनेट पर छाईं अक्षिता राज: जानिए कौन हैं आकाश दीप को क्लीन बोल्ड करने वाली मिस्ट्री गर्ल
मधेपुरा में मुहर्रम की सुरक्षा का कड़ा पहरा: फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने उपद्रवियों को दी सीधी चेतावनी
ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान की जान बचाने के लिए अभिरा का बड़ा दांव, दांव पर लगा पोद्दार हाउस!
क्या ईरान ने टेके घुटने? ट्रंप के चौंकाने वाले दावे से मची हलचल