लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें इस त्रासदी पर राजनीति न करने की नसीहत दी है।
अखिलेश के कुकृत्यों का नतीजा है अलीगंज हादसा ब्रजेश पाठक ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह घटना पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 15 लोगों की जान चली गई और अखिलेश यादव एसी कमरों में बैठकर राजनीति चमका रहे हैं। पाठक के अनुसार, प्लॉट आवंटन से लेकर बिल्डिंग के निर्माण और नक्शा पास कराने तक में सपा सरकार की मशीनरी पूरी तरह शामिल थी।
ध्वस्तीकरण का आदेश क्यों रद्द किया गया? डिप्टी सीएम ने खुलासा किया कि साल 2016 में जब इस अवैध निर्माण के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ, तो अखिलेश सरकार ने सिर्फ दो महीने के भीतर उसे रद्द कर दिया था। पाठक ने सवाल उठाया कि आखिर किस दबाव में उस समय की सरकार ने अवैध इमारत को बचाने का काम किया? उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना करार दिया।
सैटेलाइट तस्वीरों से खुला राज डिप्टी सीएम ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों से स्पष्ट है कि दिसंबर 2015 तक प्लॉट खाली था। फरवरी 2016 में निर्माण शुरू हुआ और जून 2016 तक पूरी इमारत बनकर तैयार हो गई। नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर मनमाने ढंग से नक्शा पास कराया गया और उस वक्त के किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
योगी सरकार का एक्शन प्लान घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। वहीं, लापरवाही बरतने वाले 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव न्याय और सहायता का भरोसा दिया है।
अखिलेश यादव का पलटवार दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर ही भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से बनी सरकार ही भ्रष्टाचार कर रही है, उसी का यह परिणाम है कि आज इतनी जानें गई हैं। अखिलेश ने अग्निकांड पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर NOC देने वाले अधिकारी किसके दबाव में काम कर रहे थे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
*#WATCH लखनऊ आग की घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, कल जो घटना हुई है वो दुखद है। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की जान चली गई...सच्चाई ये है कि भ्रष्टाचार सभी मानकों के ऊपर है। भ्रष्टाचार से बनी सरकार ही भ्रष्टाचार कर रही है। उसी का परिणाम है कि जानें चली गई। लखनऊ में कोई… pic.twitter.com/caiOER12mP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
सिया ने मेरे बेटे को मार डाला : मंगेतर की हकीकत आई सामने, सेल्फी के बहाने रची गई खौफनाक साजिश
ईरान के सामने ही पाक ने कर दी बड़ी कूटनीतिक चूक, F-16 से स्वागत पर मचा बवाल
खाना डिलीवर हुआ, फोटो खिंची और गायब हो गया पूरा पैकेट: डिलीवरी बॉय का ‘शातिर’ वीडियो वायरल
पूर्णिया विश्वविद्यालय नामांकन अपडेट: पहले चरण में 23,702 छात्रों ने लिया दाखिला, जानें कॉलेजों का हाल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा: 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागकर रचा इतिहास
एक साल पहले डेब्यू... अब दुनिया की नंबर 1 बॉलर, भारतीय स्पिनर ने रचा इतिहास
खर्वे गांव का साइको किलर : शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, अंतिम संस्कार में भी होता था शामिल
राशन कार्ड में बड़ा बदलाव: अब कहीं से भी निकालें राशन, खत्म हुई एक दुकान की मजबूरी
ई-रिक्शा में सवार वीआईपी मेहमान! भैंस को देख सड़क पर थमे राहगीरों के कदम
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, 15 साल के वंडर किड पर टिकी निगाहें