पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेल ट्रैक पर चलते समय कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना एक 32 वर्षीय युवक के लिए काल बन गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर फाटक संख्या 27 और 28 के बीच युवक पैदल रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहा था। इसी दौरान कटिहार से जोगबनी जा रही पैसेंजर ट्रेन (संख्या 75753) वहां से गुजरी। कान में ईयरफोन होने के कारण युवक को न तो ट्रेन की गड़गड़ाहट सुनाई दी और न ही लोको पायलट द्वारा लगातार बजाए जा रहे हॉर्न की आवाज।
ट्रेन की जोरदार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव ट्रैक पर ही क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रेन चालक ने जलालगढ़ स्टेशन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद युवक का मोबाइल फोन पूरी तरह चकनाचूर हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर बिखरे सिम कार्ड को ढूंढ निकाला। सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने उस सिम को दूसरे फोन में डालकर परिजनों से संपर्क साधा। मृतक की पहचान जलालगढ़ के चक पंचायत निवासी अशोक ऋषि के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अशोक अपने ससुराल करियात गांव से लौट रहा था।
जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने ट्रैक को साफ करवाकर परिचालन को सुचारू कराया।
पुलिस ने इस हादसे के बाद आम लोगों से सख्त अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास चलते समय या उसे पार करते समय मोबाइल फोन और ईयरफोन का उपयोग कतई न करें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
वायरल होने की सनक: बालकनी से मासूम को कूदवाया, इंटरनेट पर मचा बवाल
अब मॉनसून दिखाएगा अपना असर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
वायरल वीडियो: सड़क पर भीख मांगता दिखा रोबोट, बोला- रिचार्ज के लिए पैसे नहीं हैं
कोसी का रौद्र रूप शांत: जलस्तर में बड़ी गिरावट, 22 में से 13 फाटक ही खुले
अलका याज्ञनिक और ममूटी को आज मिलेगा पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग
अल नीनो का साया: कृषि संकट टालने के लिए केंद्र का मास्टर प्लान तैयार, शिवराज सिंह ने दिए सख्त निर्देश
तेज प्रताप यादव के आवास से 20 लाख कैश और कीमती सामान चोरी, पीए पर FIR दर्ज
पैराग्लाइडिंग के दौरान रोमांटिक स्टंट: क्या यात्री की जान से खिलवाड़ कर रहा है पायलट?
स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा बयान: दोस्त तो हैं, लेकिन खुद अपने ही हाथों से किया बर्बादी का काम