भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती कूटनीतिक दूरियों और क्रिकेट के मैदान पर तनाव के बीच एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ दी है। अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के दौरान भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ एक साथ नजर आए।
एक फ्रेम में, पर खामोश तस्वीर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (SF Unicorns) के एक फैन मीट-अप की है। इवेंट के दौरान अश्विन और रऊफ एक ही टेबल पर बैठे फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। हालांकि, वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई और वे एक-दूसरे की तरफ देख भी नहीं रहे थे। इस अजीब दूरी ने फैंस को दो गुटों में बांट दिया है।
फैंस की अलग-अलग राय सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग इस मुलाकात को खेल भावना और भाईचारे का प्रतीक मान रहे हैं, तो वहीं कई भारतीय फैंस का तर्क है कि मौजूदा राजनीतिक हालातों के मद्देनजर अश्विन को पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ बैठने से बचना चाहिए था।
एक ही टीम, अलग-अलग प्लेइंग इलेवन दिलचस्प बात यह है कि अश्विन और हारिस रऊफ दोनों ही सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम का हिस्सा हैं। टीम मैनेजमेंट ने अब तक दोनों को एक साथ मैदान पर उतारने से परहेज किया है। पहले मैच में रऊफ खेले थे, जबकि अश्विन बेंच पर थे। अगले मैच में अश्विन को मौका मिला और रऊफ बाहर कर दिए गए।
अगले मैच पर सबकी निगाहें सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला 24 जून को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ है। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी देशों के सितारों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में उतारने का साहसी फैसला लेगा या नहीं।
Haris Rauf & Ravi Ashwin together at the San Francisco Unicorns fans meetup. 🇵🇰🇮🇳 pic.twitter.com/bBhczIQ4QM
— Sheri. (@CallMeSheri1_) June 22, 2026
अयोध्या एयरपोर्ट पर एयरहोस्टेस का भावुक अंदाज: माथा टेककर श्रीराम को किया नमन
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास कर बढ़ाई विरोधी टीम की मुश्किलें
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर बना काल का ग्रास, 14 की मौत से दहला अलीगंज
भरत तिवारी एनकाउंटर: इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे परिजन, प्रशांत किशोर का बड़ा वादा- ‘आखिरी सांस तक साथ हूं’
कहां गायब हो गए मोहम्मद सिराज? टीम इंडिया से बाहर होने पर फैंस ने उठाए सवाल
राफ्टिंग बनी रणभूमि: पर्यटकों और ऑपरेटरों के बीच जमकर चले चप्पू, वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बजट: सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 20% की भारी बढ़ोतरी, 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान
पुष्पा 2 भगदड़ मामला: टली कोर्ट की सुनवाई, अल्लू अर्जुन समेत सभी 23 आरोपियों को सख्त हिदायत
लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का सख्त रुख, अलीगढ़ दौरा रद्द कर पहुंचे घटनास्थल
NEET बायोमेट्रिक धांधली: अखिलेश यादव का बीजेपी पर जोरदार हमला, पूछा- अब तो इस्तीफा दे दो!