महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। पिछले एक महीने से चल रहा ऑपरेशन टाइगर अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को तगड़ा झटका देते हुए सोमवार को 6 सांसदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया।
शिंदे का तंज: हमारे पास भी संजय हैं
इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेहद दिलचस्प अंदाज में विपक्षी गुट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज हमारे साथ 6 सांसद शामिल हुए हैं, जिनमें संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटील अष्टिकर शामिल हैं।
शिंदे ने आगे कहा, अब हमारे पास 3 संजय हैं। इसके अलावा हमारे पास संजय राठौड़ भी हैं। जब हमारे साथ इतने संजय हैं, तो किसी और संजय के बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं।
छक्के लग चुके हैं, यह दूसरा चरण है
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने 2022 के विद्रोह को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय 40 विधायकों के साथ शुरुआत हुई थी और अब छक्के लग चुके हैं। शिंदे ने दावा किया कि 2022 में शिवसेना और धनुष-बाण को बचाने के लिए विद्रोह किया गया था, और अब यह दूसरा चरण शुरू हो गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई बालासाहेब ठाकरे के विचारों को संरक्षित करने के लिए है। इसीलिए इन सांसदों ने बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल होने का निर्णय लिया है।
अदित्य ठाकरे का पलटवार
वहीं, शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने इन सांसदों को बागी मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इन नेताओं को डरपोक और बिकाऊ करार दिया।
आदित्य ने कहा, इन सांसदों को उद्धव बालासाहेब ठाकरे और एमवीए (MVA) के नाम पर भाजपा के खिलाफ चुना गया था। अब भाजपा इन्हें अपने दलदल में शामिल कर रही है ताकि लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर देश का संविधान बदला जा सके। उन्होंने कहा कि यदि देश में कानून और संविधान जीवित है, तो उन्हें न्याय की पूरी उम्मीद है।
Mumbai: Maharashtra Deputy CM and Shiv Sena chief Eknath Shinde says, Today, 6 MPs have joined us. Sanjay Haribhau Jadhav, Bhausaheb Rajaram Wakchaure, Omprakash Bhupalsingh Nimbalkar, Sanjay Dina Patil, Sanjay Uttamrao Deshmukh and Nagesh Bapurao Patil Ashtikar. So we have 3… https://t.co/7glFSnOLXx pic.twitter.com/J99daG9PHN
— ANI (@ANI) June 22, 2026
शिवसेना में सियासी घमासान: राउत का तंज, शिंदे प्रेग्नेंट थे, उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया
भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस की बड़ी चूक पर बड़ा एक्शन, अब रिटायर्ड जज करेंगे जांच
लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूदे छात्र; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कूटनीतिक बेइज्जती या अनजाने में हुई चूक? कतर के पीएम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को किया नजरअंदाज
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन
राम मंदिर चंदे में 200 करोड़ की हेराफेरी ? हाईकोर्ट में याचिका से मचा सियासी तूफान
लखनऊ अग्निकांड: मौत के तांडव के बीच देवदूत बनी रेस्क्यू टीम, बचाई बेजुबानों की जान
लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- जिम्मेदार नहीं बचेंगे
मोबाइल छीनने के बाद बंदर की डिमांड , फ्रूटी के बदले लौटाया फोन; वीडियो वायरल
बॉबी देओल का इंडियाज गॉट लेटेंट को पहचानने से इनकार, बोले- ये कौन सा शो है?