अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे को लेकर चल रहे विवाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा है।
सपा का इतिहास सनातन विरोधी भूपेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से हिंदू देवी-देवताओं, मठों और मंदिरों को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने सपा के उस दौर को याद दिलाया जब कारसेवकों पर निहत्थे गोलियां चलाई गई थीं।
मंदिर का निर्माण नहीं पचा पा रहे विपक्षी मंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने लगातार कोर्ट के जरिए या अन्य हथकंडों से राम मंदिर निर्माण को रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आज लोगों की आस्था और भव्य मंदिर पच नहीं रहा है, इसी बौखलाहट में वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
मस्जिदों पर खामोश, मंदिर पर सवाल क्यों? चौधरी ने सवाल उठाया कि विपक्षी दलों ने कभी दरगाहों या मस्जिदों के चंदे पर सवाल नहीं उठाए, तो फिर राम मंदिर पर ही यह शोर क्यों मचाया जा रहा है? उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और एसआईटी जांच कर रही है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
अखिलेश यादव का पलटवार: जांच टालकर सबूत मिटा रही भाजपा उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव का दावा है कि भाजपा सरकार जानबूझकर एसआईटी जांच को लंबा खींच रही है ताकि सच को दबाया जा सके।
सबूत मिटाने का खेल अखिलेश ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि अधिकारी जांच में जानबूझकर देरी कर रहे हैं ताकि सबूतों को ठिकाने लगाया जा सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एसआईटी को सावधान रहना चाहिए कि कहीं जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए।
*#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, समाजवादी पार्टी ने हमेशा हिंदू देवी-देवताओं, मठों, मंदिरों और सनातन का अपमान किया है। सब जानते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कैसे निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस… pic.twitter.com/K43SoWuXxq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
समंदर में उतरे भारत के 3 सरताज : दुश्मनों के लिए अब हर कदम होगा भारी
शक्तिमान का यू-टर्न: समय रैना के साथ विज्ञापन देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
23 ग्रैंड स्लैम, 44 की उम्र में टेनिस की GOAT की वापसी! विंबलडन में मचेगी सनसनी
सोचो अपने भाई की गाड़ी में हो : दिल्ली के इस कैब ड्राइवर ने जीता पूरे देश का दिल
बॉबी देओल का इंडियाज गॉट लेटेंट को पहचानने से इनकार, बोले- ये कौन सा शो है?
ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहीं आंधी तो कहीं लू की मार
दुकान में कोई नहीं, सिर्फ रोबोट का राज: क्या इंसानी कर्मचारियों की जगह ले लेंगे मशीनें?
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन
खगड़िया में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़: एसटीएफ और पुलिस की दबिश में 5 तस्कर गिरफ्तार