दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया। श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत ए को जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्या है वो अफवाह ?
मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि आप T20 में तो बेहतरीन हैं, लेकिन आपने ज्यादा वनडे नहीं खेले हैं, तो इस टूर्नामेंट से आपने क्या सीखा? तो वैभव ने इस बात पर हैरानी जताई।
वैभव ने इस धारणा को सिरे से खारिज करते हुए कहा, पता नहीं लोगों को क्यों लगता है कि मैंने ज्यादा वनडे (50 ओवर फॉर्मेट) नहीं खेले हैं। मैंने काफी वनडे क्रिकेट खेला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के बीच उनके अनुभव को लेकर गलत जानकारी है।
गियर बदलते ही बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैचों में वैभव का बल्ला खामोश था। उन्होंने उन चार मुकाबलों में कुल 117 रन ही बनाए थे और कोई अर्धशतक भी नहीं जड़ा था। लेकिन जैसे ही फाइनल का मौका आया, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का अंदाज पूरी तरह बदल दिया।
फाइनल में वैभव ने महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड है। अपनी 94 रनों की आतिशी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े।
सीरीज का शानदार अंत
सिर्फ एक पारी ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में वैभव का योगदान अहम रहा। उन्होंने 5 मैचों में कुल 211 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के शामिल रहे।
दांबुला की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए किशोर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें वहां की अलग पिच और कंडीशन पर खेलने में काफी मजा आया। मैच के बाद उनके चेहरे पर मौजूद आत्मविश्वास और मुस्कान ने यह साफ कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक बहुत ही खास प्रतिभा मिल गई है।
The SMILE in the end 😅
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 21, 2026
Playing with freedom. Speaking with confidence. Smiling through it all. 😊
Vaibhav Sooryavanshi, your 𝘗𝘓𝘈𝘠𝘌𝘙 𝘖𝘍 𝘛𝘏𝘌 𝘔𝘈𝘛𝘊𝘏!#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/Cg8BZzVQ9Q
शक्तिमान का यू-टर्न: जिस कॉमेडियन को कहा कुत्ते की दुम , आज उसी के साथ कर रहे काम
बीकानेर एक्सप्रेस बनी वॉटरफॉल कोच , फर्स्ट AC में पानी की बारिश से यात्री बेहाल
प्रशासन बनाम भरत तिवारी: एक एनकाउंटर जिसने बिहार की राजनीति में मचा दी खलबली
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक धमाका: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 मैच खेलने वाली बनीं दुनिया की पहली क्रिकेटर
मंच पर बवाल: CM योगी के कार्यक्रम में बीजेपी MLC ने फेंकी कुर्सी, वीडियो देख दंग रह गई जनता
मुंगेर सदर अस्पताल जाने से पहले चेक करें ड्यूटी लिस्ट: जारी हुआ नया ओपीडी रोस्टर
लखीसराय सदर अस्पताल: सोमवार की ड्यूटी लिस्ट जारी, जानें कौन से डॉक्टर कब रहेंगे उपलब्ध
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका: शिवसेना (UBT) के 6 सांसद बागी, नागेश पाटिल आष्टिकर ने थामा शिंदे का हाथ
वैभव सूर्यवंशी: 29 गेंदों में 94 रन, क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी
हवाई जहाज पोज से सोशल मीडिया पर छाए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, योग के दौरान हुई ऐसी हरकत