महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) पर संकट के बादल गहरा गए हैं। पार्टी के 6 सांसदों की बगावत और नागेश पाटिल के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद उद्धव ठाकरे ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। ठाकरे ने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए इसे BJP युक्त कांग्रेस करार दिया है।
उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था, लेकिन आज स्थिति उलट गई है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि एक दिन ऐसा आएगा जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई कांग्रेसी ही होगा। उन्होंने कहा, क्या किसी को पता है कि भाजपा का असली अध्यक्ष कौन है? नहीं।
सांसदों के पाला बदलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए उद्धव ठाकरे ने जनता से सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा, मैंने उन गद्दारों को जिताने के लिए आपसे वोट मांगे थे, इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मैंने खुद सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। टिकट मिलने के बाद इन्होंने अपनी कीमत बढ़ाई और खुद को बेच दिया।
पार्टी सांसद संजय राउत द्वारा बागी नेताओं को गद्दार कहे जाने पर ठाकरे ने उनका बचाव किया। ठाकरे ने कहा, संजय, लोग तुम पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाना जरूरी है। जो गद्दारी कर रहे हैं, उनके साथ यही व्यवहार होना चाहिए।
शिवसेना (UBT) के पास लोकसभा में कुल 9 सांसद थे। इनमें से संजय पाटिल, संजय देशमुख, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-अष्टिकर और संजय जाधव ने हाल ही में हुई संसदीय दल की बैठक से दूरी बनाई थी।
इनमें से नागेश पाटिल ने आधिकारिक रूप से शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बाकी सांसदों को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यदि इन सांसदों का जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो पार्टी उन पर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
बढ़ते दबाव के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे पार्टी को बचाने के लिए किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हैं। यह बयान पार्टी के अंदर मचे घमासान को शांत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
फिलहाल, शिवसेना (UBT) के सामने अस्तित्व बचाने की बड़ी चुनौती है, जबकि शिंदे गुट लगातार ठाकरे की पार्टी को कमजोर करने में जुटा हुआ है।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) president Uddhav Thackeray says, Despite facing betrayal and MPs being sold, still the Shivsainiks are standing firm. I want to apologise for asking you to vote for the traitor... I had campaigned in all Lok Sabha Constituencies. I have given… pic.twitter.com/pZZMhY0XNN
— ANI (@ANI) June 21, 2026
# ए.आर. रहमान का भावुक ट्रिब्यूट: आशा भोंसले की आखिरी रिकॉर्डिंग का टीजर जारी
पूर्णिया: गंगा सागर पोखर में मिला युवक का शव, पिता की चीख से खुली रहस्यमयी मौत की परत
भारत कोई धर्मशाला नहीं: घुसपैठियों के लिए अमित शाह की सख्त चेतावनी
अररिया: बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त हुए डीएम, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का आदेश
ट्रंप की मिस्ट्री गर्ल वाली पोस्ट से इंटरनेट पर हड़कंप, आखिर कौन है ये महिला जिसे राष्ट्रपति बता रहे शानदार बेटी ?
तुम लोग निकम्मे हो : मंच से भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, नारेबाजी करने वालों पर गिरेगी गाज
महिला टी20 वर्ल्ड कप: मरिजान कैप की आतिशी पारी से भारत को मिली पहली हार
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: केजरीवाल का बड़ा दावा, अगर जांच हुई तो गिर सकती है सरकार
राज्यसभा उम्मीदवारी रद्द: मीनाक्षी नटराजन का बीजेपी पर पलटवार, साजिश के आरोपों को बताया बेबुनियाद
योग: धर्म नहीं, बल्कि आंतरिक भलाई का विज्ञान है - सद्गुरु