पूर्णिया जिले के जलालगढ़ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऐतिहासिक गंगा सागर पोखर के किनारे रविवार सुबह स्थानीय निवासी रंजीत चौहान (32) का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
शौच के लिए गए पिता पर गुजरी कयामत मृतक के पिता धीरेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वे शौच के लिए बाहर निकले, तो पोखर के किनारे पानी में उन्हें एक शव दिखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि यह शव उनके अपने ही बेटे रंजीत का है। पिता के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रंजीत की मौत हो चुकी थी।
मछली की रखवाली के लिए घर से निकला था रंजीत परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे रंजीत खाना खाकर पोखर पर मछली पालन की रखवाली के लिए निकला था। वहां सुरक्षा के लिए एक मचान बनी हुई है, जहां वह अकसर रुकता था। सवाल यह है कि मचान पर रहने वाला रंजीत सुबह पोखर के दूसरे किनारे मृत अवस्था में कैसे मिला?
फॉरेंसिक टीम ने खंगाले सबूत सूचना मिलते ही जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला संवेदनशील होने के कारण जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटना स्थल और मचान के आसपास बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। दोपहर 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पुलिस की जांच: हादसा या साजिश? थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने या डूबने का लग रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है। हत्या या किसी अन्य साजिश के एंगल से भी गहन जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
इस असामयिक निधन से रंजीत के परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस गांव वालों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
बुर्का उतारने को कहा तो परीक्षा ही छोड़ दी , अजमेर में नीट छात्रा का बड़ा विरोध
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब एक ही दुकान पर निर्भर रहने की मजबूरी खत्म, कहीं से भी लें गेहूं और चावल
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का खौफ : श्रीलंकाई टीम के उड़े होश, मैदान पर बदली कड़वाहट
NEET री-एग्जाम: तैयारी तो है, पर पेपर का स्तर डरा रहा है - छात्रों का दर्द
सड़क पर नमाज़ गलत तो रास्ता रोककर योग क्यों? मुंबई में मस्जिद के बाहर योग पर गरमाई सियासत
NEET UG री-एग्जाम: छात्रों के लिए राहत की लहर, जानिए किस राज्य में क्या मिल रही सुविधाएं
क्या ऑपरेशन टाइगर पर लग गया ब्रेक? उद्धव ठाकरे के संपर्क में आए बागी सांसद निंबालकर
भाड़ में जाए... : अमेरिकी पुलिस ने पालतू कुत्ते को मारी गोली, बॉडी कैम फुटेज से मचा हड़कंप
जदयू की महाबैठक: क्या नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर निशांत कुमार को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
नॉकआउट मुकाबलों का नया सुल्तान : वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद इंटरनेशनल डेब्यू की दहलीज पर