मुंबई इंडियंस (MI) अगले आईपीएल सीजन के लिए एक बड़े बदलाव की राह पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल इतिहास का सबसे चौंकाने वाला ट्रेड करने की तैयारी में है। टीम अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिलीज या ट्रेड करने के मूड में है।
यशस्वी जायसवाल पर टीम की नज़र मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को अपने पाले में लाने के लिए एडवांस्ड बातचीत कर रही है। मुंबई लंबे समय से रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी की तलाश में है। यशस्वी, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए ही खेलते हैं, इस भूमिका के लिए सबसे सटीक विकल्प माने जा रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव भी हो सकते हैं टीम से बाहर इस हलचल में केवल हार्दिक ही नहीं, बल्कि सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 सीजन में खराब फॉर्म के चलते मुंबई उन्हें भी रिलीज कर सकती है। चर्चा है कि सूर्या कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का रुख कर सकते हैं, जहां उन्हें कप्तान बनाए जाने की भी संभावना है।
तिलक वर्मा होंगे नए कप्तान! हार्दिक के जाने के बाद मुंबई इंडियंस भविष्य की टीम बनाने पर जोर दे रही है। टीम मैनेजमेंट युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को नया कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है। हाल ही में तिलक को भारतीय टी20 टीम का उप-कप्तान बनाकर उनकी लीडरशिप क्षमता पर मुहर भी लगाई गई है।
हार्दिक का कार्यकाल रहा फ्लॉप शो हार्दिक पांड्या की कप्तानी मुंबई के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पिछले तीन सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। हार्दिक न केवल बतौर कप्तान अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे, बल्कि उनके व्यक्तिगत आंकड़े भी बेहद औसत रहे हैं। 35 पारियों में बिना किसी अर्धशतक के 646 रन और 10.54 की खराब इकॉनमी रेट उनके प्रदर्शन की कलई खोलने के लिए काफी है।
साख बचाने की मुहिम पिछले तीन सालों में मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 10वें, प्लेऑफ और फिर 9वें पायदान पर रही है। इन लगातार खराब प्रदर्शनों ने फ्रेंचाइजी को सख्त फैसले लेने पर मजबूर कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या यह महा-ट्रेड मुंबई की किस्मत बदल पाएगा या टीम एक और बड़े जोखिम की ओर बढ़ रही है।
*🚨 BIG UPDATE ON HARDIK PANDYA & YASHASVI JAISWAL 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 19, 2026
- Talks are ongoing for a potential trade involving Hardik Pandya and Yashasvi Jaiswal between Mumbai Indians and Rajasthan Royals. 👀 (Subhayan Chakraborty). pic.twitter.com/ZrYJVUEgSS
समोसे पर ब्रश से पुता खतरनाक रंग , वीडियो देख उड़ गए लोगों के होश
NEET UG 2026: अबू धाबी नहीं, अब नागपुर में परीक्षा देंगे अब्दुल्ला; NTA की बड़ी चूक सुधरी
₹500 का पेट्रोल डलवाने गए थे आप? पेट्रोल पंप पर हो रही इस चालबाजी से रहें सावधान
दुनिया जीने नहीं दे रही, हाथ जोड़ती हूं... : ट्रोलिंग से टूट चुकीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का छलका दर्द
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: रोहित-विराट की वापसी, हार्दिक पांड्या बाहर
योग: धर्म नहीं, बल्कि आंतरिक भलाई का विज्ञान है - सद्गुरु
क्या ऑपरेशन टाइगर पर लग गया ब्रेक? उद्धव ठाकरे के संपर्क में आए बागी सांसद निंबालकर
24 साल की उम्र, तबाही ऐसी कि दुनिया दंग: मिच ओवेन ने रची टी20 क्रिकेट की नई इबारत
NEET Re-Exam 2026: एक मिनट की देरी और टूट गया डॉक्टर बनने का सपना, परीक्षा केंद्रों के बाहर दिखी छात्रों की बेबसी
भरत तिवारी एनकाउंटर: एक युवा समाजसेवी की मौत के बाद सवालों के घेरे में भोजपुर प्रशासन