अजमेर: नीट (NEET) यूजी री-एग्जाम के दौरान राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। परीक्षा केंद्र पर बुर्का और दुपट्टा पहनकर पहुंची एक मुस्लिम छात्रा को कथित तौर पर प्रवेश देने से रोक दिया गया, जिससे केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मेरे लिए पहचान सबसे पहले : छात्रा का कड़ा रुख ब्यावर से परीक्षा देने पहुंची परीक्षार्थी कुलसुम बानो ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि 3 मई को हुई पिछली परीक्षा में भी उन्होंने यही कपड़े पहने थे और तब उन्हें कोई नहीं रोका गया था। कुलसुम ने दो टूक कहा, अगर एनटीए के नियमों में इसकी अनुमति है, तो मुझे क्यों रोका जा रहा है? मेरे लिए परीक्षा से ज्यादा मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है।
पिता ने उठाए प्रशासन पर सवाल छात्रा के पिता मोहम्मद आलिम ने केंद्र के स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले 3 साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रही है। पिता ने स्टाफ से आग्रह किया था कि किसी महिला कर्मचारी द्वारा पर्दे में बेटी की तलाशी ले ली जाए, लेकिन शुरुआती समय में उनकी बात को अनसुना कर दिया गया।
पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला विवाद बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि यह विवाद केवल नियमों को लेकर स्टाफ में आई गलतफहमी के कारण हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद मामला सुलझा लिया गया।
समय पर शुरू हुई परीक्षा प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सभी छात्रों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विवाद सुलझने के बाद पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में ड्रेस कोड और धार्मिक मान्यताओं के बीच संतुलन के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।
*#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
A candidate, named Kulsum Bano, says, I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n
सहरसा बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज: रफ्तार पकड़ रहा काम, अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य
क्या फिर दोहराया गया इतिहास? पोलार्ड के सामने गेंदबाज ने की हरकत, तो बल्लेबाज ने उठा लिया बल्ला
सुपौल में प्रतिबंधित चैना-मुगरी मछली का कहर, लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
9 पसलियां टूटीं, फिर भी व्हीलचेयर पर नीट परीक्षा देने पहुंची सृष्टि; शिक्षा मंत्री के एक फोन ने बदल दी स्थिति
मात्र 15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी से थर्राया श्रीलंका
नीट परीक्षा: अबू धाबी के बजाय नागपुर पहुंचे अब्दुल्ला, तनाव और दहशत में बीती पूरी रात
दिल्ली मेट्रो में घुसा रोमांटिक बंदर , लड़की के साथ की ऐसी हरकत कि दंग रह गए यात्री
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का ऐसा खौफ, स्लेजिंग करने वाली श्रीलंकाई टीम ने झुककर की तारीफ
सहरसा एयरपोर्ट का रास्ता साफ: 35 करोड़ की लागत से 15 महीने में बदलेगी कोसी की तस्वीर
चेंगा नदी का रौद्र रूप: सड़क धंसने से टूटा मंडियों से संपर्क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा