दिल्ली मेट्रो अक्सर अपने अजीबोगरीब वीडियो के लिए चर्चा में रहती है। कभी कपल का रोमांस तो कभी लड़ाई-झगड़े कैमरे में कैद होते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इस बार किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक बंदर ने अपनी रोमांटिक हरकतों से सबको हैरान कर दिया है।
मेट्रो कोच में बेफिक्र घूमता रहा बंदर सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर बड़े आराम से दिल्ली मेट्रो के कोच में घूम रहा है। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि यह थोड़ी देर में खुद ही बाहर निकल जाएगा, लेकिन बंदर के इरादे कुछ और ही थे। वह किसी भी यात्री से डरे बिना कोच के अंदर चहलकदमी करता रहा।
युवती की गोद में बैठ की ऐसी हरकत बंदर अचानक एक युवती के पास पहुँचा और सीधे उसकी गोद में जाकर बैठ गया। युवती उसे खुद से दूर करने की कोशिश करती रही, लेकिन बंदर टस से मस नहीं हुआ। इस दौरान बंदर ने युवती के बेहद करीब आकर उसे किस कर लिया। यह नजारा देखकर कोच में मौजूद यात्री दंग रह गए।
यात्रियों की प्रतिक्रिया और CISF की दौड़-धूप इस अजीब घटना को देखकर कुछ यात्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मोबाइल में वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ लोग डर के मारे अपनी सीट छोड़कर दूसरी बोगी में भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस बंदर ने सुरक्षा में तैनात CISF जवानों को भी खूब छकाया और काफी देर तक उन्हें परेशान किया।
सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जहां कुछ यूजर्स इसे रोमांटिक बंदर कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में बड़ी चूक मान रहे हैं। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, लगता है यह बंदर दिल्ली का पक्का आशिक है। वहीं दूसरे ने लिखा, ये तो ठरकी किस्म का बंदर लगता है!
मंकी भाई नें तो CISF वालो क़ो आज अच्छी परेड करवाई 😂😂
— KK Delhi (@Surya102m) June 20, 2026
मंकी 😳😱in दिल्ली मेट्रो
#monkey #delhi #delhimetro #delhimetro🚅 #metro #reels #instalike #trendingreels #trending #fun #reelsvideo #reelsviral pic.twitter.com/DVPdbBQuE1
ACB का बड़ा प्रहार: डिप्टी डायरेक्टर के बैंक लॉकर से निकले ₹1.50 करोड़, ₹200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान का विवादित बयान: भारत का करारा जवाब, पहले अपने गिरेबान में झांकें जरदारी
शक की आग में झुलसी मानवता: पति ने पत्नी के साथ किया अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल
अमेरिका का बड़ा कदम: डेलावेयर में आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
बिहार के स्कूलों में अनिवार्य होगा योग: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सलाह पर सीएम सम्राट चौधरी की मुहर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: कोलकाता से पीएम मोदी का संदेश, ‘योग से ही सधेगा जीवन का संतुलन’
जो रूट का ऐतिहासिक धमाका: टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
राजस्थान की सड़कों पर दौड़ीं स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसें: सीएम ने दिखाई हरी झंडी, जानें क्या है खास
निचेकोहड़ा: छत्तीसगढ़ का वह अनोखा गांव, जहां की हर दीवार और हर धड़कन में बसती है कला
वायरल वीडियो: समोसे पर ब्रश से पेंट देख भड़के लोग, क्या खतरे में है आपका पसंदीदा स्नैक?