बिहार के सीमांचल से एक बेहद प्रेरणादायक खबर सामने आई है। अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी की होनहार बेटी कोमल साह ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। कोमल का चयन राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) के पद पर हुआ है।
कोमल की सफलता की कहानी रातों-रात नहीं लिखी गई है। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबा और कठिन संघर्ष किया है। कोमल ने कुल छह बार परीक्षा दी। पांच बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए उन्होंने छठे प्रयास में 217वीं रैंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
कोमल का परिवार एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार है। उनके पिता मिथिलेश साह एक किसान हैं, जो खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी माता कृष्णा देवी एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने कोमल के सपनों को कभी मरने नहीं दिया। आज बेटी की इस कामयाबी ने उनके पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
परिणाम घोषित होते ही कोमल के साहू टोला स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। लोगों का मानना है कि कोमल की यह कामयाबी सीमावर्ती क्षेत्र के उन हजारों युवाओं के लिए एक मशाल का काम करेगी, जो विपरीत परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखते हैं।
अपनी बेटी की उपलब्धि पर भावुक पिता मिथिलेश साह ने कहा कि उन्हें कोमल पर गर्व है। उन्होंने कहा, आज हमारी बेटी ने साबित कर दिया है कि अगर बेटियों को उचित अवसर और भरोसा मिले, तो वे आसमान की बुलंदियों को छू सकती हैं। वह अब न केवल हमारे परिवार का, बल्कि पूरे जोगबनी का गौरव है।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
नीट री-एग्जाम: छात्रों की सुविधा के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया 45 मिनट का इंतजार
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देशभर में गूंजा स्वस्थ आयु के लिए योग का मंत्र
NEET री-एग्जाम: बुर्का पहनने पर छात्रा को रोका, बोलीं- परीक्षा से ज्यादा मेरी पहचान जरूरी
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का खौफ : श्रीलंकाई टीम के उड़े होश, मैदान पर बदली कड़वाहट
अजमेर: NEET री-एग्जाम सेंटर पर बुर्के को लेकर संग्राम, छात्रा ने दी परीक्षा न देने की चेतावनी
11 गेंद, 50 रन: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा क्रिकेट इतिहास, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
समुद्र की गहराइयों में गूंजा योग का संकल्प: भारतीय नौसेना के जांबाजों ने किया नामुमकिन को मुमकिन
न कोचिंग, न शहर की दौड़: बारसोई की ऐश्वरी ने घर बैठे पास की BPSC, बनीं BPRO
# दिल्ली में प्रेम विवाह के बाद बवाल: पत्नी पर 74 हजार रुपये उड़ाने और जेवर लेकर फरार होने का आरोप
वायरल वीडियो: समोसे पर ब्रश से पेंट देख भड़के लोग, क्या खतरे में है आपका पसंदीदा स्नैक?